सादुलपुर में अवैध पेट्रोल-डीजल कारोबार पकड़ा:प्रवर्तन विभाग ने 156 लीटर ईंधन जब्त किया, एक गिरफ्तार
सादुलपुर में अवैध पेट्रोल-डीजल कारोबार पकड़ा:प्रवर्तन विभाग ने 156 लीटर ईंधन जब्त किया, एक गिरफ्तार
सादुलपुर : सादुलपुर में प्रवर्तन विभाग ने अवैध पेट्रोल-डीजल के भंडारण और बिक्री के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। प्रवर्तन निरीक्षक प्रीति खेड़ड़ के नेतृत्व में टीम ने मयंक वैरायटी स्टोर, श्रीनाथ अस्पताल के पास छापा मारकर इस अवैध कारोबार का भंडाफोड़ किया।
गुरुवार शाम को मिली शिकायत के आधार पर टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की। निरीक्षण के दौरान ड्रमों में रखे तरल पदार्थ की पहचान पेट्रोल और डीजल के रूप में हुई। जांच में खुलासा हुआ कि हरियाणा और राजस्थान के बीच कीमतों के अंतर का लाभ उठाते हुए बिना लाइसेंस, बिल और परमिट के अवैध रूप से ईंधन का संग्रहण और बिक्री की जा रही थी।
इस कार्रवाई में लगभग 156 लीटर पेट्रोल-डीजल जब्त किया गया। इसके अलावा, दो 100 लीटर के प्लास्टिक ड्रम, एक 20 लीटर की बाल्टी, कीप, प्लास्टिक की बोतलें, एक रजिस्टर और पेटीएम क्यूआर कोड सहित अन्य उपकरण भी कब्जे में लिए गए।
आरोपी सुमित (निवासी लुटाना, राजगढ़) के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। जब्त किए गए सामान को सुपुर्दगी में देकर मामले की आगे की जांच पुलिस अधिकारी रामावतार को सौंपी गई है। पुलिस ने बताया कि अवैध ईंधन कारोबार के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2133070


