[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

कांग्रेस की “संगठन बढ़ाओ, लोकतंत्र बचाओ” अभियान के तहत बैठक:धोद में जिलाध्यक्ष ने कहा- भाजपा महिला आरक्षण के नाम पर जनता को गुमराह कर रही


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

कांग्रेस की “संगठन बढ़ाओ, लोकतंत्र बचाओ” अभियान के तहत बैठक:धोद में जिलाध्यक्ष ने कहा- भाजपा महिला आरक्षण के नाम पर जनता को गुमराह कर रही

कांग्रेस की "संगठन बढ़ाओ, लोकतंत्र बचाओ" अभियान के तहत बैठक:धोद में जिलाध्यक्ष ने कहा- भाजपा महिला आरक्षण के नाम पर जनता को गुमराह कर रही

धोद : धोद विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस ने “संगठन बढ़ाओ, लोकतंत्र बचाओ” अभियान के तहत एक बैठक आयोजित की। जिलाध्यक्ष सुनीता गठाला ने इसकी अध्यक्षता की। इस बैठक में महिला आरक्षण के मुद्दे पर भाजपा पर निशाना साधा गया।

जिलाध्यक्ष सुनीता गठाला ने कहा कि पंचायती राज में महिलाओं को आरक्षण देने का ऐतिहासिक कार्य कांग्रेस ने किया था। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा महिला आरक्षण के नाम पर जनता को गुमराह कर रही है और ‘झूठ की राजनीति’ कर रही है। गठाला ने केंद्र सरकार से मांग की कि 2023 में संसद से पारित महिला आरक्षण विधेयक को जल्द लागू किया जाए, ताकि आधी आबादी को उनका अधिकार मिल सके।

धोद कांग्रेस प्रत्याशी जगदीश दानोदिया ने बैठक को संबोधित करते हुए बताया कि अभियान के तहत धोद विधानसभा की 64 ग्राम पंचायतों और लोसल और धोद नगर पालिकाओं में 55 अध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं। उन्होंने कहा कि पंचायत और वार्ड स्तर पर कार्यकारिणी का गठन भी शुरू हो गया है, जिससे जल्द ही पूरी टीम घोषित कर संगठन को मजबूत किया जाएगा।

धोद प्रभारी डॉ. प्रीति मेघवाल ने कहा कि कांग्रेस, भाजपा सरकार पर दबाव बनाने के लिए आंदोलन करेगी ताकि पंचायत राज और नगर निकाय चुनाव जल्द करवाए जा सकें। उन्होंने यह भी बताया कि आगामी चुनावों में सक्रिय और मेहनती युवाओं को प्राथमिकता दी जाएगी।

इस बैठक में धोद कांग्रेस प्रत्याशी जगदीश दानोदिया, धोद प्रभारी डॉ. प्रीति मेघवाल, किसान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र गठाला, ब्लॉक अध्यक्ष राजेंद्र सामोता और जमील बेहलीम सहित कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। इनमें जिला उपाध्यक्ष मांगीलाल बराला, महासचिव वीरेंद्र सिंह अनोखू, सरपंच रामस्वरूप भाकर, जगदीश खारिया, लक्ष्मण चौधरी, मंडल अध्यक्ष भरत सिंह शेखावत, पूर्व नेता प्रतिपक्ष नासिर नाज, अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष तयब हुसैन, मो. सदीक खोखर, गणेश काबरा, श्रवण कुमावत, प्रहलाद सैनी, सतपाल शेखावत, निखिल कुमावत, हनुमंत सेन, नंदलाल वर्मा, मानाराम भामू, धूडाराम खोखर, कानसिंह बगड़िया, पोखर कुड़ी, महेंद्र कुमावत, प्रमोद मीणा, अजय पारीक, संदीप सैनी, पिंटू सैनी, सुरेश सेवदा, रघुनाथ भढाडरा, करणी सिंह और अर्जुन सामोता शामिल थे।

Related Articles