नीमकाथाना के गावड़ी में अतिक्रमण पर कार्रवाई:40 से ज्यादा मकान और दुकान गिराए, ट्रैक्टर-ट्रॉली की मदद से हटाया मलबा
नीमकाथाना के गावड़ी में अतिक्रमण पर कार्रवाई:40 से ज्यादा मकान और दुकान गिराए, ट्रैक्टर-ट्रॉली की मदद से हटाया मलबा
नीमकाथाना : नीमकाथाना के गणेश्वर के गांव गावड़ी में मुख्य बस स्टैंड से कुंडा धाम तक सड़क पर अतिक्रमण हटाने का अभियान दूसरे दिन भी जारी रहा। प्रशासनिक अधिकारियों और पुलिस की मौजूदगी में दो मंजिला मकान, दुकानें, शौचालय और चारदीवारी सहित कई अवैध निर्माण ध्वस्त किए गए।
जेसीबी की मदद से गिराया अतिक्रमण
कार्रवाई बुधवार को शुरू हुई थी और गुरुवार को भी जारी रही। जेसीबी मशीन की मदद से दशकों पुराने अतिक्रमण को कुछ ही मिनटों में हटा दिया गया। इस कार्रवाई को देखने के लिए मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।

तहसीलदार देवीलाल चौधरी ने बताया कि यह कार्रवाई वर्षों पुराने अतिक्रमण को हटाने के लिए की जा रही है, जिसमें ग्रामीण सहयोग कर रहे हैं ताकि रास्ता सुगम हो सके। सरपंच शेरसिंह ने भी पुष्टि की कि अतिक्रमण हटाने को लेकर कोई विरोध नहीं है और ग्रामीण स्वेच्छा से सहयोग कर रहे हैं। कई लोगों ने तो अपने घरों और दुकानों के बाहर से अतिक्रमण खुद ही हटाना शुरू कर दिया। हालांकि, 4-5 घरों के बाहर का अतिक्रमण नहीं हटाया जा सका, क्योंकि उनका मामला कोर्ट में विचाराधीन है।
ट्रैक्टर-ट्रॉली की मदद से हटाया मलबा
अतिक्रमण हटाने के बाद उत्पन्न हुए मलबे को हटाने का काम भी गुरुवार को शुरू हो गया। लगभग 5 से 6 ट्रैक्टर-ट्रॉली और मजदूरों की मदद से मलबा हटाया जा रहा है, जिसे जोहड़े के पास खड्डों में डाला जा रहा है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2133061


