[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बड़वासी में मूर्ति स्थापना: धार्मिक अनुष्ठानों में उमड़ा जनसैलाब, आज होगी मूर्ति स्थापना और भजन संध्या


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़नवलगढ़राजस्थानराज्य

बड़वासी में मूर्ति स्थापना: धार्मिक अनुष्ठानों में उमड़ा जनसैलाब, आज होगी मूर्ति स्थापना और भजन संध्या

बड़वासी में मूर्ति स्थापना: धार्मिक अनुष्ठानों में उमड़ा जनसैलाब, आज होगी मूर्ति स्थापना और भजन संध्या

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : शैलेंद्र पारीक

नवलगढ़ : ग्राम कलवानिया बड़वासी स्थित लगभग 350 वर्ष पुराने मंदिर श्री गोपाल जी मय जय महापुरुष बाबा में आयोजित मूर्ति स्थापना एवं प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के तीसरे दिन विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान श्रद्धा एवं विधि-विधान के साथ सम्पन्न हुए। प्रातः काल से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली। कार्यक्रम के अंतर्गत तीसरे दिन सुबह सवा आठ बजे मूर्ति महा स्नान का आयोजन किया गया। जिसमें देव विग्रहों का वैदिक रीति से अभिषेक किया गया। इसके बाद सवा नौ बजे शिखर कलश स्थापना विधिवत मंत्रोच्चार के साथ सम्पन्न हुई।

मंदिर के शिखर पर कलश स्थापना के इस शुभ अवसर पर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह और आस्था देखने को मिली। इसके बाद सवा ग्यारह बजे हवन का आयोजन हुआ, जिसमें पंडितों द्वारा वैदिक मंत्रों के साथ आहुतियां दी गईं। हवन के दौरान पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। उपस्थित श्रद्धालुओं ने पूर्ण श्रद्धा के साथ सहभागिता की। पूरे दिन मंदिर परिसर में भक्ति, सेवा और समर्पण का अद्भुत संगम देखने को मिला।

समिति के अनुसार एक मई को महोत्सव का मुख्य दिवस रहेगा, जिसमें सुबह सवा आठ बजे हवन, सवा ग्यारह बजे मूर्ति स्थापना एवं प्राण प्रतिष्ठा तथा दोपहर सवा एक बजे भंडारे (प्रसादी) का आयोजन किया जाएगा। इसी दिन रात्रि सवा आठ बजे भव्य भजन संध्या का आयोजन होगा, जिसमें संत कैलाशनाथ महाराज एवं संत गुलाबनाथ महाराज द्वारा भजनों की प्रस्तुतियां दी जाएंगी। सभी श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर धर्म लाभ लेने की अपील की गई है।

Related Articles