रात्रि चौपाल में गूंजे गांव के मुद्दे, अधिकारियों को तुरंत समाधान के सख्त निर्देश
रात्रि चौपाल में गूंजे गांव के मुद्दे, अधिकारियों को तुरंत समाधान के सख्त निर्देश
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : शैलेंद्र पारीक
नवलगढ़ : ग्राम पंचायत कैरू में उपखण्ड अधिकारी कुलदीप सिंह शेखावत की अध्यक्षता में गुरुवार को रात्रि चौपाल का आयोजन किया गया। इस दौरान ग्रामीणों ने अपनी विभिन्न समस्याएं उपखण्ड अधिकारी के समक्ष रखीं।
उपखण्ड अधिकारी ने प्राप्त परिवादों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण समाधान के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। चौपाल में सड़क निर्माण, सड़कों के डामरीकरण, पेयजल सप्लाई, सीमाज्ञान सहित अन्य स्थानीय समस्याओं से जुड़े मुद्दे सामने आए।

उन्होंने अधिकारियों को इन समस्याओं के शीघ्र निराकरण के लिए कार्रवाई करने के निर्देश दिए। साथ ही चिकित्सा विभाग के कार्मिकों को HPV टीकाकरण अभियान में तेजी लाने के लिए भी निर्देशित किया गया।
कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के ब्लॉक स्तरीय अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे और ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर उनके समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाए गए।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2133031


