बस स्टैंड पर भीड़ का फायदा उठाकर महिलाओं के गिरोह ने उड़ाई सोने की चैन, यात्री हुई शिकार!
बस स्टैंड पर भीड़ का फायदा उठाकर महिलाओं के गिरोह ने उड़ाई सोने की चैन, यात्री हुई शिकार!
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : शैलेंद्र पारीक
मुकुंदगढ़ : मंडी रोडवेज बस स्टैंड पर गुरुवार सुबह एक चौंकाने वाली चोरी की घटना सामने आई। पबाणा गांव निवासी विनय कुमारी, पुत्री किरणपाल सिंह डोटासरा सुबह करीब 10 बजे झुंझुनूं जाने वाली बस का इंतजार कर रही थीं। इसी दौरान 4-5 संदिग्ध महिलाएं वहां पहुंचीं।
बस के आते ही चढ़ने की अफरा-तफरी के बीच इन महिलाओं ने मौका देखकर विनय कुमारी के गले से सोने की चैन तोड़ ली। बस में बैठने के बाद जब उन्होंने अपनी चैन संभालनी चाही तो वह गायब मिली। घटना के तुरंत बाद मुकुंदगढ़ थाने में इसकी सूचना दर्ज कराई गई।
मुकुन्दगढ़ मंडी व्यापार संघ अध्यक्ष प्रदीप मुहाल पबाणा ने बताया कि इस तरह के गिरोह सक्रिय हैं, जो झुंड में आकर बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन जैसी भीड़भाड़ वाली जगहों पर यात्रियों को निशाना बनाते हैं। खासतौर पर बस या ट्रेन में चढ़ते समय धक्का-मुक्की का फायदा उठाकर चोरी को अंजाम दिया जाता है।
उन्होंने महिलाओं से अपील की कि यात्रा के दौरान सोने-चांदी के गहनों को पहनने से बचें और केवल पारिवारिक कार्यक्रमों में ही उपयोग करें। सफर के समय आर्टिफिशियल ज्वेलरी पहनना ज्यादा सुरक्षित विकल्प है। प्रदीप मुहाल ने पुलिस प्रशासन से इस मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2133022


