कानधाम हनुमान मंदिर से दानपात्र चोरी, लोगों में नाराजगी:2 किमी दूर तोड़कर फेंका, 12 महीनों से नहीं खोला गया था
कानधाम हनुमान मंदिर से दानपात्र चोरी, लोगों में नाराजगी:2 किमी दूर तोड़कर फेंका, 12 महीनों से नहीं खोला गया था
खेतड़ी : खेतड़ी उपखंड के मानोता जाटान गांव में कानधाम हनुमान मंदिर में बुधवार को चोरी की घटना हुई। बुधवार रात अज्ञात चोरों ने मंदिर के मुख्य गेट का ताला तोड़कर वहां रखा दानपात्र चुरा लिया।
2 किलीमीटर दूर सड़क किनारे फेंका
चोर दानपात्र को मानोता जाटान से छाबड़िया वाला कुआं रोड पर लगभग 2 किलोमीटर दूर ले गए। वहां उन्होंने दानपात्र को तोड़कर उसमें रखी नकदी निकाल ली और खाली पात्र को सड़क किनारे फेंक दिया। सुबह ग्रामीणों को इसकी जानकारी मिली, जिसके बाद उन्होंने मौके पर जाकर देखा तो दानपात्र टूटी हालत में मिला।

घटना से ग्रामीणों में नाराजगी
सुबह जब मंदिर के पुजारी पूजा के लिए पहुंचे, तो उन्हें दानपात्र गायब मिला। उन्होंने तत्काल गांव में सूचना दी, जिसके बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। ग्रामीणों ने इस घटना की जानकारी पुलिस को दी और मामले की जांच की मांग की।
12 महीनों से नहीं खोला था
ग्रामीण देवकरण पायल ने बताया कि मंदिर में रखा दानपात्र पिछले लगभग 12 महीनों से नहीं खोला गया था। इसलिए उसमें अच्छी रकम होने की उम्मीद थी। ग्रामीणों का मानना है कि चोरों ने सुनियोजित तरीके से मंदिर को निशाना बनाया, जिससे यह संकेत मिलता है कि उन्हें मंदिर की गतिविधियों की जानकारी थी।
ग्रामीणों ने प्रशासन से मंदिरों और सार्वजनिक स्थलों की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके। उन्होंने पुलिस से मामले की गहन जांच कर जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार करने की भी अपील की है।
इस दौरान बृजलाल ढाका, लीलूराम ढाका, मेघचंद महला, रामोतार मेघवाल, सुरेन्द्र काजला, विक्रम ढाका, ओंकार कुमावत, प्रदीप, सचिन धानिया और पंकज सिंह सहित कई ग्रामीण मौके पर मौजूद थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2132848


