खेतड़ी के श्योलपुरा शिव मंदिर में चोरी:ताला तोड़ दान पात्र से नकदी लेकर भागे चोर, ग्रामीणों में रोष
खेतड़ी के श्योलपुरा शिव मंदिर में चोरी:ताला तोड़ दान पात्र से नकदी लेकर भागे चोर, ग्रामीणों में रोष
खेतड़ीनगर : खेतड़ीनगर क्षेत्र के श्योलपुरा स्थित शिव मंदिर में चोरी की वारदात सामने आई है। देर रात अज्ञात चोरों ने मंदिर के मुख्य गेट का ताला तोड़कर दान पात्र से नकदी चुरा ली और फरार हो गए। इस घटना से ग्रामीणों में भारी रोष व्याप्त है।
चोरों ने मंदिर में प्रवेश कर वहां रखा दान पात्र चुरा लिया। वे दान पात्र को मंदिर से कुछ दूर ले गए और उसे तोड़कर उसमें रखी नकदी निकाल ली। खाली दान पात्र को सड़क किनारे फेंक दिया गया।

मंदिर के पुजारी जब सुबह पूजा के लिए पहुंचे, तो उन्हें दान पात्र गायब मिला। उन्होंने तुरंत ग्रामीणों को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए और घटना पर नाराजगी व्यक्त की।
ग्रामीणों ने इस घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस को सूचित किया। खेतड़ीनगर पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर आवश्यक जानकारी जुटाई है। ग्रामीणों ने पुलिस से मामले की जांच कर जल्द आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की है।
ग्रामीणों ने बताया कि दान पात्र काफी समय से नहीं खोला गया था, जिससे उसमें अच्छी-खासी राशि होने की संभावना है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मंदिरों और सार्वजनिक स्थलों की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की भी मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2132840


