[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चिड़ावा में किसानों का धरना 850 दिन से जारी:यमुना जल समझौते को लागू करने की मांग, कल शहीदों को श्रद्धांजलि देंगे


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

चिड़ावा में किसानों का धरना 850 दिन से जारी:यमुना जल समझौते को लागू करने की मांग, कल शहीदों को श्रद्धांजलि देंगे

चिड़ावा में किसानों का धरना 850 दिन से जारी:यमुना जल समझौते को लागू करने की मांग, कल शहीदों को श्रद्धांजलि देंगे

चिड़ावा : चिड़ावा खेतड़ी रोड स्थित लाल चौक पर अखिल भारतीय किसान सभा के नेतृत्व में यमुना जल समझौता लागू करवाने की मांग को लेकर चल रहा अनिश्चितकालीन धरना गुरुवार को 850वें दिन भी जारी रहा। लंबे समय से जारी इस आंदोलन में किसान लगातार अपनी मांगों को लेकर डटे हुए हैं।

धरना स्थल पर ताराचंद तानाण, प्रभु राम सैनी, बजरंग लाल बराला, रणधीर सिंह ओला, विजेंद्र शास्त्री, रामकुमार सैनी, कपिल तेतरवाल, राजेंद्र सिंह चाहर, महेंद्र सिंह चाहर सहित नंदलाल सैन और अन्य किसान मौजूद रहे। सभी ने यमुना जल समझौता जल्द लागू करने की मांग दोहराई।

1 मई को शहीद देवकरण झाझड़िया को देंगे श्रद्धांजलि

किसान सभा के धरनार्थियों ने बताया कि शुक्रवार 1 मई को सुबह 8 बजे नहर सत्याग्रह आंदोलन के शहीद देवकरण झाझड़िया को श्रद्धांजलि दी जाएगी। यह कार्यक्रम बुडानिया गांव में उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर आयोजित होगा।

गर्मी के चलते बदला गया धरने का समय

क्षेत्र में लगातार बढ़ती गर्मी को देखते हुए लाल चौक पर धरने का समय परिवर्तित किया गया है। अब धरना सुबह 8 बजे से दोपहर 1 बजे तक आयोजित किया जाएगा, ताकि आंदोलन में शामिल लोगों को गर्मी से राहत मिल सके।

किसान सभा का कहना है कि यमुना जल समझौता किसानों के हित में बेहद जरूरी है। इस समझौते के लागू होने से क्षेत्र के किसानों को सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी मिल सकेगा, जिससे खेती और उत्पादन में सुधार होगा।

Related Articles