तार पर कपड़े सुखाते समय पिता को लगा करंट:बचाने की कोशिश में बेटा भी चपेट में आया, दोनों की मौके पर मौत
तार पर कपड़े सुखाते समय पिता को लगा करंट:बचाने की कोशिश में बेटा भी चपेट में आया, दोनों की मौके पर मौत
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : गजराज शर्मा
बीदासर : चूरू के बीदासर के रुपेली गांव में करंट लगने से पिता-पुत्र की मौत हो गई, जबकी पत्नी घायल हो गई। हादसा बुधवार सुबह उस समय हुआ जब पिता लोहे के तार पर कपड़े सुखा रहे थे। इसी दौरान वे करंट की चपेट में आ गए। पिता को करंट लगता देख बेटे ने हड़बड़ी में उन्हें छुड़ाने की कोशिश की। जिससे उसे भी करंट लग गया। दोनों की मौके पर मौत हो गई।

आंधी से बिजली का तार कपड़े सुखाने के तार से टच हुआ
बीदासर थाना के हेड कॉन्स्टेबल महेश कुमार ने बताया- करंट लगने से रुपेली गांव निवासी पोकरमल(53) पुत्र मघाराम जाट और उनके बेटे पंकज (20) की मौत हुई है। ग्रामीणों ने पूछताछ में बताया कि रात को आंधी चली थी। जिससे एक खुला पड़ा तार कपड़े सुखाने वाले तार के टच हो गया। पोकरमल ने जैसे ही गीले कपड़े तार पर डाले, उसे करंट लग गया। पिता को करंट लगता देख बेटा पंकज आया और बचाने की कोशिश में वह भी चपेट में आ गया। वहीं बाद में पति और बेटे को करंट लगता देख पत्नी चुन्नी देवी ने भी दोनों को बचाने की कोशिश की। जिससे वह भी चपेट में आ गई।
पिता और बेटे के शव को सुजानगढ़ के राजकीय बगड़िया हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में रखवाया गया है। वहीं चुन्नी देवी का इलाज किया गया और छुट्टी दे दी गई।
बेटे के इटली से आने के बाद होगा अंतिम संस्कार
पोकरमल के भतीजे धन्नाराम पुत्र दानाराम ने पुलिस को मामले की रिपोर्ट दी है। पोकरमल खेती कर घर चलाते थे। उनके 3 बेटे इटली और 1 सूरत में रहता है। छोटा बेटा पंकज गांव में ही रहकर पढ़ाई कर रहा था। गुरुवार को एक बेटे के इटली और दूसरे के सूरत से गांव पहुंचने के बाद ही अंतिम संस्कार होगा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19




Total views : 2131676


