सीकर में 102 सेंटर पर होगी NEET EXAM:30 हजार अभ्यर्थी देंगे परीक्षा, 1:30 बजे के बाद ‘नो-एंट्री’, जानें पूरी गाइडलाइन
सीकर में 102 सेंटर पर होगी NEET EXAM:30 हजार अभ्यर्थी देंगे परीक्षा, 1:30 बजे के बाद 'नो-एंट्री', जानें पूरी गाइडलाइन
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : नैना शेखावत
सीकर : सीकर में 3 मई को 102 एग्जाम सेंटर पर 29979 स्टूडेंट NEET Exam देंगे। नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET-2026) का आयोजन रविवार को दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक किया जाएगा। एग्जाम के सफल और शांतिपूर्ण संचालन के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियों को अंतिम रुप दे दिया है। आज सीकर जिला कलेक्टर आशीष मोदी की अध्यक्षता में NEET एग्जाम को लेकर संबंधित अधिकारियों की विशेष बैठक हुई। बैठक में सभी जरुरी तैयारियों की विभागवार समीक्षा हुई।
कलेक्टर आशीष मोदी ने बताया कि जिले में इस साल कुल 102 एग्जाम सेंटर बनाए गए हैं। इस बार सभी एग्जाम सेंटर केवल सरकारी स्कूलों और कॉलेज में ही रखे गए हैं। परीक्षा के दौरान लाॅ एंड ऑर्डर, अनुचित साधनों की रोकथाम और भीषण गर्मी (हीटवेव) से बचाव आदि का विशेष ध्यान रखा जाएगा।
एग्जाम काॅर्डिनेटर ADM रतन कुमार स्वामी ने से अपील की है कि समय का विशेष ध्यान रखें। एग्जाम सेंटर पर सुबह 11 बजे से एंट्री शुरू कर दी जाएगी। परीक्षा दोपहर 2 बजे शुरू होनी है, इसलिए स्टूडेंट्स को गाइडलाइन के अनुसार परीक्षा शुरू होने से ठीक आधे घंटे पहले, यानी दोपहर 1:30 बजे तक ही एग्जाम सेंटर में एंट्री दी जाएगी। सभी एस्पिरेंट्स की बायोमेट्रिक अटेंडेंस की जाएगी और पूरे एग्जाम सेंटर की वीडियोग्राफी करवाई जाएगी।
नकल और पेपर लीक जैसी गतिविधियों पर लगाम कसने के लिए प्रशासन पूरी तरह सख्त है। जिला कलेक्टर ने निर्देश दिए हैं कि परीक्षा ड्यूटी में केवल उन्हीं सरकारी कर्मचारियों को लगाया जाएगा, जिनका पुलिस वेरिफिकेशन हो चुका है। ऐसे किसी भी कर्मचारी को ड्यूटी नहीं दी जाएगी जिसके खिलाफ पहले नकल संबंधी कोई मामला दर्ज हो। फोर्थ ग्रेड कर्मचारी भी साफ-सुथरी छवि वाले ही लगाए जाएंगे। एग्जाम सेंटर के अंदर केवल सेंटर सुप्रीटेंडेंट के पास ही मोबाइल फोन रहेगा। इमरजेंसी के लिए 10 से 12 इंविजिलेटर रिजर्व रहेंगे।
मई माह की भीषण गर्मी और हीटवेव के अलर्ट को देखते हुए स्टूडेंट्स के लिए विशेष बंदोबस्त किए जा रहे हैं। सभी एग्जाम सेंटर पर रेगुलर बिजली सप्लाई के लिए साइलेंट जनरेटर की व्यवस्था रहेगी। हर सेंटर के पास ANM और मेडिकल स्टाफ की ड्यूटी रहेगी। परीक्षा समाप्त होने के बाद OMR शीट जमा करने की प्रक्रिया को पूरी तरह सुव्यवस्थित रखा जाएगा ताकि भीड़ ना हो। एग्जाम के लिए जिले में 6 सिटी कोऑर्डिनेटर बनाए गए हैं। इसके अलावा फ्लाइंग स्क्वाॅयड, ऑब्जर्वर, और ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए हैं। पुलिस का जाब्ता हर केंद्र पर तैनात रहेगा और खुफिया एजेंसियों के इनपुट पर भी तुरंत कार्रवाई की जाएगी। एग्जाम से एक दिन पहले और एग्जाम के दिन यातायात का दबाव देखते हुए एक्स्ट्रा बसों का संचालन किया जाएगा। बैठक में जिला पुलिस अधीक्षक प्रवीण नायक नूनावत, ADM (सिटी) भावना शर्मा, CMHO डॉ. अशोक महरिया, DTO ताराचंद बंजारा सहित शिक्षा और आईटी विभाग के आला अधिकारी मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2131695

