[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

खंडेला में कलेक्टर आशीष मोदी का स्वागत:जनसमस्याएं सुनीं, रात्रि चौपाल कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खंडेलाटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

खंडेला में कलेक्टर आशीष मोदी का स्वागत:जनसमस्याएं सुनीं, रात्रि चौपाल कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे

खंडेला में कलेक्टर आशीष मोदी का स्वागत:जनसमस्याएं सुनीं, रात्रि चौपाल कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : अशोक सिंह

खंडेला : बुधवार को खंडेला कस्बे में जिला कलेक्टर आशीष मोदी का कांवट रोड स्थित धन्ना भगत चौराहा पर स्वागत किया गया। धन्ना भगत सेवा समिति के पदाधिकारियों और स्थानीय नागरिकों ने कलेक्टर का अभिनंदन किया। इस दौरान उन्हें माला पहनाई गई, दुपट्टा ओढ़ाकर सम्मानित किया गया और प्रतीक चिन्ह भेंट किए गए।

कलेक्टर आशीष मोदी भादवाड़ी गांव में आयोजित रात्रि चौपाल कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। खंडेला में अल्प प्रवास के दौरान समिति ने उनके स्वागत का आयोजन किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे और उन्होंने कलेक्टर से सीधे संवाद कर अपनी समस्याएं प्रस्तुत कीं।

समिति प्रतिनिधियों ने समस्याएं बताई

धन्ना भगत सेवा समिति के प्रतिनिधियों ने कलेक्टर के समक्ष क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याएं रखीं। समिति ने बताया कि धन्ना भगत चौराहा पर बरसात के दौरान जलभराव की गंभीर समस्या रहती है। इससे आमजन और वाहन चालकों को परेशानी होती है, क्योंकि जल निकासी की उचित व्यवस्था नहीं है।

समिति ने सांसद द्वारा स्वीकृत स्ट्रीट लाइटों को अब तक नहीं लगाए जाने का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायत से अनुमति न मिलने के कारण यह कार्य लंबित है। इसके चलते रात में चौराहे पर अंधेरा रहता है, जिससे दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है।

स्थानीय नागरिकों ने सड़क सुरक्षा पर भी चिंता व्यक्त की। उन्होंने चौराहे पर डिवाइडर को और लंबा करने की मांग की, ताकि सड़क हादसों को रोका जा सके।

संत शिरोमणि धन्ना भगत के जीवन, योगदान की जानकारी दी

समिति के सदस्यों ने जिला कलेक्टर को संत शिरोमणि धन्ना भगत के जीवन, उनके योगदान और समाज में उनके महत्व के बारे में भी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि धन्ना भगत सादगी, भक्ति और सामाजिक समरसता के प्रतीक थे, जिनकी शिक्षाएं आज भी समाज को प्रेरित करती हैं।

Related Articles