[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सूने मकानों में चोरी करने वाला शातिर आरोपी गिरफ्तार, जेवरात व अन्य सामान बरामद


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

सूने मकानों में चोरी करने वाला शातिर आरोपी गिरफ्तार, जेवरात व अन्य सामान बरामद

सूने मकानों में चोरी करने वाला शातिर आरोपी गिरफ्तार, जेवरात व अन्य सामान बरामद

खेतड़ी  : सूने मकानों को निशाना बनाकर चोरी करने वाले एक शातिर आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से चोरी हुए सोने-चांदी के जेवरात, मोबाइल और घड़ी सहित अन्य सामान बरामद किया गया है।

पुलिस अधीक्षक कावेंद्र सिंह सागर के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र सिंह राजावत के मार्गदर्शन तथा वृताधिकारी जुल्फीकार अली के सुपरविजन में थाना खेतड़ी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी असलम खान (32) निवासी वार्ड नंबर 8 खेतड़ी को बस स्टैंड से गिरफ्तार किया।

प्रकरण के अनुसार 12 अप्रैल 2026 को देवेंद्र शर्मा ने थाने में रिपोर्ट दी कि वे 27 मार्च को अपने परिवार के साथ जयपुर गए थे। उनके पिता के घुटनों के ऑपरेशन के चलते वे घर से बाहर थे। 11 अप्रैल की रात करीब 11 बजे लौटने पर उन्होंने देखा कि घर के ताले टूटे हुए थे और अलमारी, बेड व अन्य जगहों के लॉक भी क्षतिग्रस्त थे। घर से सोना-चांदी के जेवरात और नगदी चोरी हो चुकी थी।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने विशेष टीम गठित कर जांच शुरू की। टीम ने आसूचना संकलन और तकनीकी संसाधनों की मदद से आरोपी का पता लगाया और उसे गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी किए गए : सोने-चांदी के जेवरात, मोबाइल फोन व घड़ी सहित अन्य सामान बरामद किया है।

टीम का रहा विशेष योगदान

कार्रवाई में थाना प्रभारी मोहनलाल के नेतृत्व में पुलिस टीम के सदस्यों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। डीएसटी टीम चिड़ावा और थाना स्टाफ का भी विशेष सहयोग रहा। पुलिस आरोपी से गहन पूछताछ कर रही है और उससे अन्य वारदातों के खुलासे की भी संभावना जताई जा रही है।

Related Articles