बाइक और डंपर की भिड़ंत, पति-पत्नी की मौत:गोल्याणा रामपुरा के पास हादसा, तीन साल पहले हुई थी शादी
बाइक और डंपर की भिड़ंत, पति-पत्नी की मौत:गोल्याणा रामपुरा के पास हादसा, तीन साल पहले हुई थी शादी
चिराना : सीकर जिले के चिराना के पास गोल्याणा रामपुरा के बीच सड़क हादसे में पति-पत्नी की मौत हो गई। यह हादसा पेट्रोल पंप के पास बाइक और डंपर की टक्कर से हुई। मृतकों की पहचान सीकर के जीण माता के निकटवर्ती रेंटा गांव निवासी अशोक गुर्जर और उनकी पत्नी पूजा के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार अशोक और पूजा बाइक पर रेंटा गांव से गोल्याणा की तरफ जा रहे थे तभी सामने से आ रहे डंपर से भिड़ंत हो गई।

सामने से आ रहे डंपर से हुई भिड़ंत
टक्कर के बाद दोनों पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तुरंत एंबुलेंस की मदद से सीकर के एसके अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
तीन साल पहले हुई थी शादी
घटना के बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई और सड़क के दोनों ओर लंबा जाम लग गया। सूचना मिलने पर गोठड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और यातायात व्यवस्था संभाली। अशोक अपनी पत्नी पूजा के साथ अपने ससुराल बागोरिया की ढाणी की चेच्या वाली ढाणी में आए हुए थे। उनकी शादी तीन साल पहले हुई थी।
पुलिस ने मृतकों का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिए।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2131695

