सादुलपुर के गोठाबड़ी में स्कूल निर्माण में गड़बड़ी का आरोप:ग्रामीणों ने घटिया सामग्री और कमजोर नींव पर जताया विरोध, जांच की मांग
सादुलपुर के गोठाबड़ी में स्कूल निर्माण में गड़बड़ी का आरोप:ग्रामीणों ने घटिया सामग्री और कमजोर नींव पर जताया विरोध, जांच की मांग
सादुलपुर : सादुलपुर के पास गांव गोठा बड़ी में बन ररहे स्कूल के निर्माण कार्य में कथित अनियमितताओं को लेकर ग्रामीणों में भारी रोष है। सोमवार को बड़ी संख्या में ग्रामीण स्कूल परिसर में एकत्रित हुए और विरोध प्रदर्शन किया।
नींव में उचित भराव नहीं करने का आरोप
ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि ठेकेदार द्वारा निर्माण कार्य में मनमानी की जा रही है। गांव वालों ने बताया कि स्कूल की कमरों की दीवारें बिना मजबूत नींव के खड़ी कर दी गई हैं। नीचे उचित भराव नहीं किया गया है। इससे भवन की मजबूती पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं।
ग्रामीणों ने जताया हादसे का डर
ग्रामीणों का कहना है कि कमजोर नींव पर बना यह भवन कभी भी गिर सकता है, जिससे किसी बड़े हादसे की आशंका बनी हुई है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि करोड़ों रुपये की लागत से बन रहे इस विद्यालय का निर्माण बेहद घटिया स्तर का है और यह भवन लंबे समय तक टिक नहीं पाएगा।
निष्पक्ष जांच की मांग
प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों ने प्रशासन से निर्माण कार्य की निष्पक्ष जांच करवाने और दोषी ठेकेदार के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की। साथ ही, उन्होंने निर्माण कार्य को निर्धारित मानकों के अनुसार पुनः करवाने की भी अपील की।
ये रहे मौजूद
इस दौरान गांव के कानूराम, लीलूराम, मुकेश सहारण, जोगेंद्र जाखड़, दानसिँह, अजय, संजय, वीरेन्द्र सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में गुणवत्तापूर्ण निर्माण की मांग उठाई।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19




Total views : 2131659


