सरदारशहर एसडीएम के रीडर को हटाने की मांग:बार एसोसिएशन का धरना तीसरे दिन भी जारी, आंदोलन तेज करने की दी चेतावनी
सरदारशहर एसडीएम के रीडर को हटाने की मांग:बार एसोसिएशन का धरना तीसरे दिन भी जारी, आंदोलन तेज करने की दी चेतावनी
सरदारशहर : सरदारशहर में एसडीएम कार्यालय के बाहर बार एसोसिएशन का अनिश्चितकालीन धरना शनिवार को तीसरे दिन भी जारी रहा। एडवोकेट एसडीएम के रीडर संदीप भोजक को हटाने की मांग को लेकर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं।
बार संघ ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन और उग्र किया जाएगा। संघ ने सोमवार से आंदोलन को बड़ा रूप देने का ऐलान किया है, जिसमें सभी न्यायालयों में कार्य बहिष्कार किया जाएगा।
अभिभाषक संघ के अध्यक्ष राजेंद्र राजपुरोहित ने संदीप भोजक पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि भोजक ने पूर्व में रजिस्ट्री बाबू रहते हुए सरकारी भूमि की अवैध रजिस्ट्रियां कर राज्य को भारी राजस्व नुकसान पहुंचाया था।
संघ का आरोप है कि तारानगर में भूमि प्रकरण की जांच में भ्रष्टाचार सामने आने के बावजूद संबंधित कर्मचारी पर ठोस कार्रवाई नहीं की गई। इसके बजाय, उसे सरदारशहर में पदस्थापित कर दिया गया।
बार संघ ने बताया कि सोमवार को विभिन्न सामाजिक संगठनों और आमजन का भी आंदोलन को समर्थन मिलेगा। अधिवक्ताओं ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगें नहीं मानी गईं तो यह आंदोलन जिलेभर में फैल सकता है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19




Total views : 2131637


