[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

शाहपुरा में लोक देवता श्री वीर तेजाजी महाराज की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

शाहपुरा में लोक देवता श्री वीर तेजाजी महाराज की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा

तीन दिवसीय समारोह में कलश यात्रा, यज्ञ, भजन संध्या एवं भंडारे का होगा आयोजन

जाजोद : निकटवर्ती ग्राम शाहपुरा के नवनिर्मित श्री सत्यवादी वीर तेजाजी धाम में तीन दिवसीय मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा समारोह का आयोजन किया जाएगा। यह समारोह 1 मई से शुरू होकर 3 मई तक चलेगा। इसका आयोजन ग्रामवासियों और श्री वीर तेजाजी महाराज सेवा समिति शाहपुरा द्वारा किया जा रहा है। समारोह के पहले दिन, शुक्रवार 1 मई को सुबह सवा 7 बजे सुसज्जित महिलाओं द्वारा डीजे के साथ एक विशाल कलश यात्रा निकाली जाएगी। यह यात्रा ग्राम के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरेगी और विभिन्न स्थानों पर इसका भव्य स्वागत किया जाएगा। दूसरे दिन, शनिवार 2 मई को सुबह से यज्ञ और हवन का कार्यक्रम होगा। शाम 5 बजे से रात 1 बजे तक भामाशाहों का सम्मान किया जाएगा, जिसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे।

समारोह के अंतिम दिन, रविवार 3 मई को वीर तेजाजी महाराज की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा, पूर्णाहुति, कन्या पूजन, प्रसाद वितरण और विशाल भंडारे का आयोजन होगा। इसी दिन रात्रि में सुप्रसिद्ध गायक सुरज्ञान सैनी लालसोट, डांसर प्रिया मारवाड़ी और डांसर लक्की राजस्थानी अपनी प्रस्तुतियां देंगे। राजस्थान के प्रसिद्ध तेजा गायन के सिरमौर नरेंद्र मुड़वाडिया एंड पार्टी द्वारा भी रंगारंग भजनों की शानदार प्रस्तुति दी जाएगी। रात्रि कार्यक्रम में अशोक छैला, खुशी चौधरी, सलमान मालपुरा, गोरी सैनी, भंवर लेगा, सिमरन जयपुर सहित अनेक लोक कलाकार भी अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे।

Related Articles