माता-पिता की स्मृति में स्कूल में कमरे की नींव, समाजसेवी भरत सिंह राहड़ की सराहनीय पहल
माता-पिता की स्मृति में स्कूल में कमरे की नींव, समाजसेवी भरत सिंह राहड़ की सराहनीय पहल
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : मोहम्मद अली पठान
सादुलपुर : सादुलपुर तहसील के गांव मौजी में समाजसेवी भरत सिंह राहड़ ने अपने दिवंगत माता-पिता की स्मृति में विद्यालय विकास की अनूठी मिसाल पेश की। उन्होंने अपनी माता चिड़िया देवी एवं पिता गुगनाराम की याद में गांव ढाणी मौजी स्थित विद्यालय में नए कमरे के निर्माण की नींव रखी।
मुख्यमंत्री जनसहभागिता योजना के तहत सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य भरत सिंह राहड़ ने विद्यालय में बरामदे सहित एक कमरे के निर्माण के लिए आर्थिक सहयोग की घोषणा की। इस निर्माण कार्य पर करीब 7 लाख रुपये की लागत आएगी, जिससे विद्यालय के विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं मिल सकेंगी।
इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्य सुनीला भांबू, सरपंच प्रतिनिधि सिंगराम गोस्वामी, प्रताप सिंह पूनिया, सीताराम जांगिड़, गोपीचंद प्रजापत, प्रताप सिंह रेबारी, उमेद सिंह भांबू, वीरभान राहड़, ओमप्रकाश खराबाश, सचिन, महावीर सरावग सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे प्रयास समाज में शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ दूसरों के लिए प्रेरणा का कार्य करते हैं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2129167


