[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

एरिया डोमिनेशन अभियान: चूरू पुलिस ने 184 अपराधियों को किया गिरफ्तार


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

एरिया डोमिनेशन अभियान: चूरू पुलिस ने 184 अपराधियों को किया गिरफ्तार

एरिया डोमिनेशन अभियान: चूरू पुलिस ने 184 अपराधियों को किया गिरफ्तार

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : चूरू जिले में अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए गए “एरिया डोमिनेशन अभियान” के तहत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 184 अपराधियों को गिरफ्तार किया है।

प्रेस वार्ता में जानकारी देते हुए जिला पुलिस अधीक्षक निश्चय प्रसाद ने बताया कि एक दिवसीय इस विशेष अभियान में 63 पुलिस टीमों के 283 से अधिक पुलिसकर्मियों ने हिस्सा लिया। जिलेभर में एक साथ 717 ठिकानों पर दबिश देकर वांछित और सक्रिय अपराधियों को पकड़ा गया तथा उनके ठिकानों की गहन तलाशी ली गई।

अभियान के दौरान ऑपरेशन नकेल के तहत एनडीपीएस एक्ट में 4 मामले दर्ज किए गए। पुलिस ने बड़ी मात्रा में अवैध मादक पदार्थ और शराब जब्त की, जिनमें-1 किलो 556 ग्राम अफीम, 18 किलो 289 ग्राम गांजा, 323 ग्राम डोडा पोस्त, 545 लीटर से अधिक अवैध देशी शराब, 327 लीटर से अधिक बीयर व 3.60 लीटर अंग्रेजी शराब, इसके अलावा जुआ खेलते हुए 16,315 रुपये की नकदी भी बरामद की गई।

कार्रवाई के दौरान 32 स्थायी वारंटियों को गिरफ्तार किया गया, वहीं 7 हार्डकोर हिस्ट्रीशीटर भी पुलिस के हत्थे चढ़े। 50 सक्रिय अपराधियों के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई की गई तथा विभिन्न गैंग से जुड़े 36 व्यक्तियों से पूछताछ कर उनके डोजियर तैयार किए गए।

एसपी निश्चय प्रसाद ने बताया कि इस सख्त कार्रवाई से जिले के अपराधियों में खौफ का माहौल है। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ जारी है और आने वाले दिनों में और भी खुलासे होने की संभावना है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77