[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

गौ सम्मान आह्वान अभियान: चूरू में जुलूस निकालकर प्रशासन को सौंपा ज्ञापन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

गौ सम्मान आह्वान अभियान: चूरू में जुलूस निकालकर प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

गौ सम्मान आह्वान अभियान: चूरू में जुलूस निकालकर प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : चूरू जिला मुख्यालय पर “गौ सम्मान आह्वान अभियान” के तहत गुरुवार को गौवंश संरक्षण और गौमाता को राष्ट्र माता का दर्जा दिलाने की मांग को लेकर भव्य जनजागरण रैली निकाली गई। संतों के सानिध्य में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में गौ-भक्त, मातृशक्ति, समाजसेवी एवं धर्मप्रेमी शामिल हुए।

रैली का शुभारंभ केंद्रीय विद्यालय परिसर से हुआ, जिसमें गौमाता एवं नंदी महाराज के साथ भजन-कीर्तन और जयघोष से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। जुलूस शहर के प्रमुख मार्गों से होता हुआ उपखंड अधिकारी कार्यालय पहुंचा, जहां प्रतिनिधिमंडल ने प्रशासन को ज्ञापन सौंपा।

कार्यक्रम में संत देवनाथ महाराज, नवरत्न गिरी महाराज एवं ध्याननाथ महाराज का सानिध्य रहा। इस दौरान गोपी शर्मा, राम पीपलवा, बी.एन. राजोतिया, आशीष चोटिया सहित कई गणमान्य लोगों ने एसडीएम एवं तहसीलदार अशोक को ज्ञापन सौंपा।

गोपी शर्मा ने बताया कि यह अभियान अब देशभर में जनआंदोलन का रूप ले चुका है और गौमाता के सम्मान व संरक्षण के लिए व्यापक जनसमर्थन मिल रहा है। बी.एन. राजोतिया ने कहा कि देश की हजारों तहसीलों में एक साथ ज्ञापन देकर इस मुद्दे को राष्ट्रीय स्तर पर उठाया जा रहा है।

राजस्थान गौ सेवा समिति के जिलाध्यक्ष श्री राम पीपलवा ने बताया कि प्रशासन की ओर से सकारात्मक आश्वासन मिला है और ज्ञापन को उच्च स्तर तक भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

कार्यक्रम में शहर और ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में गौ-सेवी, समाजसेवी, संत-महात्मा एवं नागरिक उपस्थित रहे। आयोजन में विभिन्न सामाजिक संगठनों और गौशालाओं की सक्रिय भागीदारी भी देखने को मिली।

इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि गौसंरक्षण केवल धार्मिक आस्था नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, कृषि व्यवस्था और सामाजिक संतुलन का महत्वपूर्ण आधार है। चूरू से उठी यह आवाज अब देशव्यापी आंदोलन का रूप लेती जा रही है।

Related Articles