भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा नवनिर्मित भाजपा जिला कार्यालय उद्घाटन में पहुंचा
भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा नवनिर्मित भाजपा जिला कार्यालय उद्घाटन में पहुंचा
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : चूरू जिला मुख्यालय के रामसरा रोड स्थित भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्मित जिला कार्यालय का वर्चुअल उद्घाटन किया गया। यह उद्घाटन कार्यक्रम टोंक में आयोजित समारोह से नितिन नबीन द्वारा किया गया।
इस अवसर पर पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र सिंह राठौड़ ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उद्घाटन समारोह में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में जिला मंत्री सतार खान, इलियास खान झारिया, मुंसी खान, फरियाद खान पीथीसर, जाकिर सोलंकी (सरदारशहर), जमरुद्दीन तेली (तारानगर) सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम का नेतृत्व जिला अध्यक्ष बसंत शर्मा एवं विधायक हरलाल सहारण ने किया।

इस दौरान इलियास खान झारिया ने बताया कि नए कार्यालय में आधुनिक सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा गया है। भवन में मीटिंग के लिए बड़ा हॉल, एयर कंडीशन कक्ष, पदाधिकारियों के लिए अलग-अलग चैंबर तथा मीडिया के लिए अलग प्रेस हॉल बनाया गया है। साथ ही पर्याप्त पार्किंग व्यवस्था भी की गई है।
कार्यकर्ताओं ने इस अवसर पर नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पूरे देश में जिला स्तर पर ऐसे आधुनिक कार्यालय बनाए जा रहे हैं, जिससे संगठन को मजबूती मिलेगी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2129090


