सम्मान आह्वान अभियान के तहत चूरू में निकला विशाल जनजागरण जुलूस, सौंपा ज्ञापन
सम्मान आह्वान अभियान के तहत चूरू में निकला विशाल जनजागरण जुलूस, सौंपा ज्ञापन
चूरू : भारतीय संस्कृति, सनातन परंपरा और आस्था के प्रतीक गौमाता को राष्ट्र माता का दर्जा दिलाने तथा देशी गोवंश के संरक्षण के उद्देश्य से चलाए जा रहे गौ सम्मान आह्वान अभियान के अंतर्गत भावनात्मक जनजागरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। संतों के सानिध्य में गौ-भक्तों, मातृशक्ति, समाजसेवियों और धर्मप्रेमियों की बड़ी संख्या में सहभागिता रही। देवनाथ महाराज, खासोली श्रीबालाजी धाम नवरत्नगिरी, ध्याननाथ महाराज के सानिध्य में केंद्रीय विद्यालय से विशाल जुलूस का शुभारंभ हुआ। जुलूस में भजन-कीर्तन, जयघोष और गौमाता के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया।
शहर व ग्रामीण क्षेत्रों से आए करीब 500 श्रद्धालुओं ने इसमें भाग लिया। जुलूस केंद्रीय विद्यालय से उपखंड अधिकारी कार्यालय पहुंचा, जहां प्रतिनिधिमंडल ने एसडीएम व तहसीलदार अशोक कुमार को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान गोपी शर्मा, राम पीपलवा, बीएन राजोतिया, आशीष चोटिया सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। वक्ताओं ने बताया कि यह अभियान देशभर में जनआंदोलन का रूप ले चुका है और गौमाता को राष्ट्र माता घोषित करने की मांग को व्यापक समर्थन मिल रहा है। जानकारी दी गई कि देश की हजारों तहसीलों में एक साथ ज्ञापन सौंपे जा रहे हैं। राजस्थान गौ सेवा समिति के जिलाध्यक्ष राम पीपलवा ने बताया कि प्रशासन की ओर से ज्ञापन को उच्च स्तर पर भेजने का आश्वासन दिया गया है।
इस अवसर पर प्रदीप ढाढ़र, सुधीर कुदाल, महेश गौड़, राकेश ओझा, आशीष चोटिया, सुरेश कुमार, कन्हैया लाल सैनी, आकाश, श्रीराम सैनी, कन्हैया लाल शर्मा, डॉ. अशोक शर्मा, मेजर विनोद शर्मा, सोनू ओझा, विमल जोशी, कमल किशोर जोशी मुकेश ठठेरा योगेश गौड़, बाबू पाटिल, प्रतिभा नगर महिला सत्संग मंडल, छ प्रभात फेरी शहर के साथ साथ देहात की भी सभी गौ शालाओं सहित बड़ी संख्या में गौ-भक्त एवं प्रबुद्ध नागरिक उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2129069


