[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर नगर परिषद सीकर अलर्ट, प्लास्टिक थैलियों के उपयोग व गंदगी पर लगाया जुर्माना


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर नगर परिषद सीकर अलर्ट, प्लास्टिक थैलियों के उपयोग व गंदगी पर लगाया जुर्माना

स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर नगर परिषद सीकर अलर्ट, प्लास्टिक थैलियों के उपयोग व गंदगी पर लगाया जुर्माना

सीकर : स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 अभियान के अंतर्गत स्वच्छ राजस्थान, स्वस्थ राजस्थान अभियान के तहत सीकर जिला कलेक्टर आशीष मोदी के आदेशानुसार नगर परिषद वरिष्ठ आयुक्त शशिकांत शर्मा के निर्देशानुसार अधिशाषी अभियंता नागरमल के नेतृत्व में शहर को स्वच्छ, सुंदर एवं स्वस्थ बनाने के लिए विशेष जागरूकता एवं सफाई अभियान चलाया जा रहा है।

अभियान के तहत सिंगल यूज प्लास्टिक प्रतिबंध को लेकर शहरवासियों को समझाइश की जा रही है कि प्लास्टिक की थैलियों का उपयोग न करें तथा कपड़े से बने थैलों का इस्तेमाल करें। साथ ही प्लास्टिक थैलियां जब्त कर चालान भी काटे जा रहे हैं। सफाई व्यवस्था को लेकर भी गंदगी फैलाने वालों पर जुर्माना लगाया जा रहा है।

नगर परिषद टीम द्वारा लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए गीला और सूखा कचरा अलग-अलग रखने, कचरा इधर-उधर न फेंकने तथा डस्टबिन में ही डालने का संदेश दिया जा रहा है। अधिकारियों ने कहा कि स्वच्छ वातावरण ही स्वस्थ जीवन की आधारशिला है।

नगर परिषद टीम एवं आमजन ने एकजुट होकर संकल्प लिया, “साथी रे हाथ से हाथ मिलाना है, और गंदगी को एकदम दूर भगाना है।” अधिकारियों ने नागरिकों से अपील की कि वे अपने घर, मोहल्ले एवं आसपास के क्षेत्रों में साफ-सफाई बनाए रखें, कचरा निर्धारित स्थान पर डालें तथा नगर परिषद के स्वच्छता अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाएं। अभियान में सुरेश निठारवाल, नगर परिषद आईसी टीम, संबंधित जोन निरीक्षक एवं सफाई कर्मचारी मौजूद रहे। नगर परिषद सीकर का उद्देश्य जनसहभागिता से शहर को स्वच्छ, सुंदर और आदर्श शहर बनाना है।

Related Articles