गाय को ‘राष्ट्रमाता’ घोषित करने को लेकर प्रदर्शन:SDM कार्यालय के बाहर आधे घंटे तक लगाया जाम, पीएम के नाम सौंपा ज्ञापन
गाय को ‘राष्ट्रमाता’ घोषित करने को लेकर प्रदर्शन:SDM कार्यालय के बाहर आधे घंटे तक लगाया जाम, पीएम के नाम सौंपा ज्ञापन
श्रीमाधोपुर : श्रीमाधोपुर में सोमवार को गौवंश संरक्षण और गाय को ‘राष्ट्रमाता’ का दर्जा दिलाने की मांग को लेकर ‘गो सम्मान आह्वान अभियान’ के तहत गौसेवकों ने उपखंड कार्यालय पर प्रदर्शन किया। अधिकारियों की अनुपलब्धता से नाराज प्रदर्शनकारियों ने मुख्य सड़क पर जाम लगा दिया, जिससे करीब आधे घंटे तक यातायात बाधित रहा।
अभियान से जुड़े गौसेवक और नागरिक शहर की गोशाला से डीजे और वाहनों के काफिले के साथ राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन देने पहुंचे थे। उस समय उपखंड अधिकारी अनिल कुमार पंचायत समिति में महत्वपूर्ण वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में व्यस्त थे। एसडीएम के तुरंत नहीं पहुंचने पर प्रदर्शनकारी नाराज हो गए और तहसीलदार या एसडीएम को ही ज्ञापन देने की मांग पर अड़ गए।

विरोध स्वरूप प्रदर्शनकारियों ने वाहनों और डीजे को उपखंड कार्यालय के सामने खड़ा कर सड़क जाम कर दिया। इससे तेज धूप और गर्मी में वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा तथा मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। सूचना पर तहसीलदार स्नेहलता राजोरिया मौके पर पहुंचीं। इसके बाद गौसेवकों ने जाम हटाया और विधिवत ज्ञापन सौंपा।
प्रमुख मांगें-
- देशी गौवंश को ‘राष्ट्रमाता’ घोषित किया जाए।
- गो-तस्करी और गो-वध पर सख्त केंद्रीय कानून बनाया जाए।
- स्कूलों में ‘गो-विज्ञान’ विषय शुरू किया जाए।
- ग्राम पंचायतों में नंदीशाला स्थापित की जाए।
- हाईवे पर गो-वाहिनी एम्बुलेंस सुविधा शुरू की जाए।
- गौवंश संरक्षण के लिए प्रभावी नीतियां लागू की जाएं।
अभियान पदाधिकारियों ने बताया कि मांगों के समर्थन में 13 हजार नागरिकों के हस्ताक्षरयुक्त 290 पृष्ठों की सूची भी ज्ञापन के साथ संलग्न की गई है।
बड़ी संख्या में मौजूद रहे गौसेवक
इस दौरान महामंडलेश्वर औंकारदास महाराज, अभियान के तहसील प्रभारी किशनगिरी महाराज, ब्रह्मचारी आश्रम के महंत सतगिरी महाराज, डॉ. माधव सिंह सहित बड़ी संख्या में गौसेवक और नागरिक उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2128828


