[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

भूस्खलन से पाटन के जवान की मौत:अरुणाचल प्रदेश में गश्त करते समय चपेट में आए, कल होगा अंतिम संस्कार


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नीमकाथानाराजस्थानराज्यसीकर

भूस्खलन से पाटन के जवान की मौत:अरुणाचल प्रदेश में गश्त करते समय चपेट में आए, कल होगा अंतिम संस्कार

भूस्खलन से पाटन के जवान की मौत:अरुणाचल प्रदेश में गश्त करते समय चपेट में आए, कल होगा अंतिम संस्कार

पाटन : पाटन क्षेत्र के काचरेडा निवासी भारतीय सेना के ग्रेनेडियर देशराज सिंह तंवर अरुणाचल प्रदेश में शहीद हो गए हैं। वे 25 अप्रैल को सीमा पर गश्त के दौरान भूस्खलन की चपेट में आ गए थे। उनकी पार्थिव देह सोमवार सुबह गुवाहाटी से विमान द्वारा दिल्ली के लिए रवाना हुआ। दिल्ली से पार्थिव देह को बीडीएम अस्पताल, कोटपूतली में रखा जाएगा।

मंगलवार को सैन्य सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार

परिवार की महिलाओं, बुजुर्गों और देशराज के पिता उदय सिंह को अभी तक इसकी जानकारी नहीं दी गई है। शहीद का अंतिम संस्कार कल उनके पैतृक गांव में सैन्य सम्मान के साथ किया जाएगा। शहीद के सम्मान में पाटन से काचरेडा तक तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी।

5 साल पहले सेना में भर्ती हुए थे

देशराज सिंह के चाचा सुबे सिंह ने बताया- देशराज सिंह तीन भाई-बहनों में दूसरे नंबर पर थे। उनका बड़ा भाई भी सेना में है। दादा भगवान सिंह भी सेना से सेवानिवृत्त हैं। देशराज सिंह पांच वर्ष पूर्व सेना में भर्ती हुए थे और उनकी दो साल की एक बेटी है।

Related Articles