हीटवेव के चलते स्कूल समय में बदलाव, अब सुबह 7:30 से दोपहर 12 बजे तक कक्षाएं
हीटवेव के चलते स्कूल समय में बदलाव, अब सुबह 7:30 से दोपहर 12 बजे तक कक्षाएं
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : चूरू जिले में बढ़ती गर्मी और हीटवेव को देखते हुए जिला प्रशासन ने स्कूली समय में बदलाव किया है। जिला कलेक्टर अभिषेक सुराणा के निर्देशानुसार यह निर्णय लिया गया। सीडीईओ संतोष महर्षि ने जानकारी देते हुए बताया कि जिले के सभी राजकीय एवं गैर-राजकीय विद्यालयों में प्री-प्राइमरी से कक्षा 8वीं तक के विद्यार्थियों के लिए 27 अप्रैल 2026 से सत्रांत तक स्कूल का समय सुबह 7:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक रहेगा।

उन्होंने स्पष्ट किया कि कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों, विद्यालय स्टाफ एवं परीक्षाओं का समय पूर्ववत ही रहेगा, उसमें कोई परिवर्तन नहीं किया गया है। प्रशासन ने यह भी चेतावनी दी है कि आदेश की अवहेलना करने वाले विद्यालयों के विरुद्ध नियमानुसार अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2127256


