बुधवाली में नवप्रवेशी विद्यार्थियों को स्टेशनरी वितरण
बुधवाली में नवप्रवेशी विद्यार्थियों को स्टेशनरी वितरण
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : मोहम्मद अली पठान
रतनगढ़ : गांव बुधवाली के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में आज नव प्रवेशी विद्यार्थियों को पर्यावरण प्रेमी शिक्षक दंपति अमरसिंह किशनावत और मनीषा चारण के सौजन्य से स्टेशनरी वितरित की गई। प्रधानाचार्य गिरधारी लाल स्वामी की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में इस सत्र में प्रवेश लेने वाले तीस विद्यार्थियों को ग्यारह सौ रूपए की स्टेशनरी वितरित की गई।
प्रधानाचार्य ने बताया कि शिक्षक दंपति के सौजन्य से विद्यालय में अनेक कार्यक्रम पिछले पांच साल से चल रहे हैं। प्रवेशोत्सव प्रभारी राजेंद्र प्रसाद के अनुसार विद्यालय में नामांकन वृद्धि के लिए नये प्रवेश हेतु समस्त स्टाफ सतत प्रयास कर रहे हैं, शिक्षक दंपति द्वारा वितरित की गई स्टेशनरी से इस प्रयास को और गति मिलेगी।
इस अवसर पर सुबेसिंह, प्रकाश कुमार, बिलाल अहमद, धर्मवीर, सुशील कुमार, मेहरवाना, जितेन्द्र धाबाई, सोनू सोनी, लूणाराम, मातूराम, सुरेश कुमार, मुकेश बालाण, अमित शर्मा उपस्थित थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2127860

