बड़वासी के 350 साल पुराने मंदिर में मूर्ति स्थापना महोत्सव:श्री गोपाल जी मंदिर में 28 अप्रैल से शुरू होंगे धार्मिक अनुष्ठान
बड़वासी के 350 साल पुराने मंदिर में मूर्ति स्थापना महोत्सव:श्री गोपाल जी मंदिर में 28 अप्रैल से शुरू होंगे धार्मिक अनुष्ठान
नवलगढ़ : ग्राम कलवानिया बड़वासी स्थित 350 वर्ष पुराने मंदिर श्री गोपाल जी मय जय महापुरुष बाबा में मूर्ति स्थापना एवं प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। रविवार को इस कार्यक्रम का पोस्टर विधिवत रूप से विमोचित किया गया। यह महोत्सव 28 अप्रैल से शुरू होकर 1 मई तक चलेगा।
मंदिर समिति के अनुसार, इस मंदिर की स्थापना संत श्री 1008 श्री चरणदास महाराज ने की थी। हाल ही में करोड़ों रुपए खर्च कर मंदिर का जीर्णोद्धार करवाया गया है। जीर्णोद्धार के बाद अब धार्मिक अनुष्ठानों की यह श्रृंखला आयोजित की जा रही है।
महोत्सव का शुभारंभ 28 अप्रैल को प्रातः 8:15 बजे पूजा-अर्चना के साथ होगा। इसके बाद विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान निरंतर जारी रहेंगे। महोत्सव के अंतिम दिन, 1 मई को प्रातः 8:15 बजे हवन किया जाएगा। इसके उपरांत, सुबह 11:15 बजे मूर्ति स्थापना एवं प्राण प्रतिष्ठा संपन्न होगी। दोपहर 1:15 बजे भंडारे (प्रसादी) का आयोजन किया जाएगा।
इसी दिन रात्रि 8:15 बजे से भजन संध्या का आयोजन होगा। इसमें संत श्री कैलाशनाथ जी महाराज और संत श्री गुलाबनाथ जी महाराज भजनों की प्रस्तुतियां देंगे। मंदिर समिति और समस्त ग्रामवासी कलवानिया बड़वासी ने क्षेत्र के श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस धार्मिक आयोजन का लाभ उठाएं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2127191


