कोलसिया गोशाला में पक्षियों के लिए परिंडे लगाए:भीषण गर्मी में प्यासे पक्षियों के लिए पहल, आमजन से घरों और आसपास लगाने की अपील
कोलसिया गोशाला में पक्षियों के लिए परिंडे लगाए:भीषण गर्मी में प्यासे पक्षियों के लिए पहल, आमजन से घरों और आसपास लगाने की अपील
नवलगढ़ : कोलसिया स्थित गोशाला में पक्षियों के लिए परिंडे (पानी के बर्तन) लगाए गए हैं। इस पहल का मुख्य उद्देश्य भीषण गर्मी में प्यास से बेहाल पक्षियों को राहत पहुंचाना है। सूबेदार मामचंद दूत ने बताया कि गर्मी के दिनों में प्राकृतिक जलस्रोत सूख जाते हैं, जिससे पक्षियों को पानी के लिए भटकना पड़ता है। उन्होंने कहा कि परिंडे लगाना एक छोटा लेकिन महत्वपूर्ण प्रयास है, जो पक्षियों को जीवनदान दे सकता है।
उन्होंने आमजन से भी अपने घरों और आसपास परिंडे लगाने की अपील की है। इस पहल से जीव-जंतुओं के प्रति संवेदनशीलता बढ़ती है। बच्चों और युवाओं ने भी इस कार्य में भाग लिया और परिंडों में नियमित रूप से पानी भरने का संकल्प लिया।
इस दौरान कैप्टन शिशुपाल सिंह दूत, हरिराम दूत, जयप्रकाश बांगड़वा हवलदार, बीरबल सुनिया, रामकुमार, सूबेदार महावीर प्रसाद, सोमेंद्र चौधरी, महेश कुमार दूत, सचिव लेखराज नेहर, करनी राम दूत, सुरेंद्र सिंह दूत, राम प्रताप दूत, झाबरमल दूत, नेमीचंद दूत, कमल कालेर, कुल्डाराम रेपस्वाल और गोविंद राम चौधरी सहित कई लोग मौजूद थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2127160


