[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

29 अप्रैल से 2 मई तक श्री कल्याण महोत्सव, नारद जयंती पर विशेष आयोजन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

29 अप्रैल से 2 मई तक श्री कल्याण महोत्सव, नारद जयंती पर विशेष आयोजन

29 अप्रैल से 2 मई तक श्री कल्याण महोत्सव, नारद जयंती पर विशेष आयोजन

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : नैना शेखावत

सीकर : शहर में भक्ति और आस्था का अनूठा संगम देखने को मिलेगा। श्री कल्याण धाम, महामंदिर रोड पर 29 अप्रैल से 2 मई तक चार दिवसीय श्री कल्याण महोत्सव आयोजित होगा, जिसमें विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों के जरिए श्रद्धालुओं को भक्ति में सराबोर किया जाएगा।

महोत्सव का शुभारंभ 29 अप्रैल को रात 8:15 बजे सनातन समरस महाजागरण से होगा, जिसमें वाल्मीकि और मेघवाल समाज की भजन मंडलियां भाग लेंगी। 30 अप्रैल को सुबह 8:30 बजे सवा लाख तुलसी अर्पण किया जाएगा। शाम 5 बजे भव्य निशान यात्रा रानी सती मंदिर से रवाना होकर कल्याण धाम पहुंचेगी। इसके बाद शाम 6:15 बजे नृसिंह लीला और 7 बजे महाआरती होगी।

1 मई को मुख्य आयोजन होंगे। सुबह 10:15 बजे अभिषेक, 10:30 बजे यज्ञ, दोपहर 12 बजे पूर्णाहुति, 12:15 बजे पाटोत्सव महाआरती और 12:30 बजे महाप्रसाद वितरण किया जाएगा। शाम 7 बजे बधाई महोत्सव और दीपोत्सव में श्रद्धालु 11-11 दीपक प्रज्वलित करेंगे। इस दौरान पंजाब के कलाकारों द्वारा नृसिंह लीला की विशेष प्रस्तुति दी जाएगी। महोत्सव का समापन 2 मई को नारद जयंती के अवसर पर सुबह 11:15 बजे नारद पूजन के साथ होगा।

आयोजक महंत विष्णु प्रसाद शर्मा ने श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर धर्म लाभ लेने का आह्वान किया है। उन्होंने बताया कि यह महोत्सव सामाजिक समरसता, भक्ति और सांस्कृतिक एकता का संदेश देगा।

Related Articles