जसरापुर में बदला मौसम, मानोता जाटान में ओलावृष्टि: आंधी-बारिश से गर्मी से राहत, तापमान में 5-7 डिग्री गिरावट
जसरापुर में बदला मौसम, मानोता जाटान में ओलावृष्टि: आंधी-बारिश से गर्मी से राहत, तापमान में 5-7 डिग्री गिरावट
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : विजेन्द्र शर्मा
खेतड़ी : उपखंड के जसरापुर क्षेत्र में शनिवार देर शाम मौसम ने अचानक करवट ले ली। मानोता जाटान, लोयल और ढाणी बादान में दिनभर की भीषण गर्मी के बाद शाम होते-होते आसमान में घने बादल छा गए। इसके बाद तेज आंधी के साथ झमाझम बारिश शुरू हुई और कई जगहों पर ओलावृष्टि भी हुई, जिससे आंगन और सड़कें ओलों से सफेद नजर आने लगीं।इस अचानक बदलाव ने लोगों को तेज धूप और गर्म हवाओं से बड़ी राहत दी। बारिश और ठंडी हवाओं के चलते तापमान में करीब 5 से 7 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की गई, जिससे वातावरण सुहावना हो गया। दिनभर घरों में कैद रहने वाले लोग भी शाम को मौसम का आनंद लेने बाहर निकलते दिखाई दिए।इसी दौरान जसरापुर सहित तातीजा, देवता, खरखड़ा, चारावास और नंगली सलेदी सिंह गांवों में भी हल्की बारिश दर्ज की गई। इन क्षेत्रों में बूंदाबांदी और ठंडी हवाओं के कारण मौसम सुहावना हो गया और लोगों को गर्मी से राहत महसूस हुई।
हालांकि तेज आंधी के कारण कुछ जगहों पर हल्की परेशानियां भी सामने आईं। धूल भरी हवाओं के साथ कई स्थानों पर पेड़ों की डालियां टूटने की खबरें मिली हैं। आकाश में बादलों की गड़गड़ाहट और तेज हवाओं के बीच लोगों ने सावधानी बरतते हुए सुरक्षित स्थानों पर शरण ली।गौरतलब है कि पिछले कई दिनों से क्षेत्र में लगातार तापमान बढ़ रहा था और दिन के समय लू जैसे हालात बन गए थे, जिससे आमजन काफी परेशान थे। ऐसे में अचानक हुई बारिश और ओलावृष्टि किसी राहत से कम नहीं रही।मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में भी मौसम में उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है। कहीं-कहीं हल्की बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों से दूर रहें, पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचें और स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2125029

