[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सरदारशहर में पिकअप-बोलेरो की भिड़ंत, दो घायल:सरस डेयरी के पास हुआ हादसा, गाय को बचाने के चक्कर में बिगड़ा बैलेंस


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसरदारशहर

सरदारशहर में पिकअप-बोलेरो की भिड़ंत, दो घायल:सरस डेयरी के पास हुआ हादसा, गाय को बचाने के चक्कर में बिगड़ा बैलेंस

सरदारशहर में पिकअप-बोलेरो की भिड़ंत, दो घायल:सरस डेयरी के पास हुआ हादसा, गाय को बचाने के चक्कर में बिगड़ा बैलेंस

सरदारशहर : सरदारशहर से बीकानेर जाने वाली मुख्य सड़क पर शनिवार दोपहर सरस डेयरी के आगे एक पिकअप और बोलेरो के बीच टक्कर हो गई। इस हादसे में बोलेरो में सवार दो व्यक्ति घायल हो गए, जिन्हें तुरंत सरदारशहर उप जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यह घटना शनिवार दोपहर करीब 2:50 बजे हुई।

गाय आने से बिगड़ा बैलेंस

मौके पर मौजूद उड़सर लोडेरा निवासी राकेश पांडिया ने बताया कि अचानक सड़क पर एक गाय आ गई। पिकअप चालक ने गाय को बचाने की कोशिश की, जिससे वाहन अनियंत्रित हो गया और सामने से आ रही बोलेरो से टकरा गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहनों को काफी नुकसान पहुंचा।

पुलिस ने खुलवाया जाम

घटना की सूचना मिलते ही सरदारशहर पुलिस मौके पर पहुंची। सब इंस्पेक्टर रामकरण सिंधु ने तुरंत कार्रवाई करते हुए सड़क पर लगे जाम को खुलवाया और यातायात को सुचारु किया। घायलों की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है। हाल के दिनों में मुख्य सड़कों पर वाहनों की आवाजाही बढ़ने से दुर्घटनाओं का खतरा भी बढ़ा है। इसे देखते हुए पुलिस ने वाहन चालकों से सावधानीपूर्वक वाहन चलाने की अपील की है।

Related Articles