पांच दिनों से जारी बिजली कटौती के विरोध में धरना:132 केवी पावर हाउस पर उरीका के ग्रामीणों का प्रदर्शन, पेयजल समस्या भी हुई गंभीर
पांच दिनों से जारी बिजली कटौती के विरोध में धरना:132 केवी पावर हाउस पर उरीका के ग्रामीणों का प्रदर्शन, पेयजल समस्या भी हुई गंभीर
सूरजगढ़ : उरीका गांव के ग्रामीणों ने महपालवास स्थित 132 केवी सब डिविजन पावर हाउस पर धरना प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन पिछले पांच दिनों से जारी लगातार बिजली कटौती के विरोध में किया गया, जिससे आमजन का जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। ग्रामीणों ने बिजली विभाग के खिलाफ अपनी गहरी नाराजगी व्यक्त की। उनका कहना है कि भीषण गर्मी के इस दौर में बिजली की अनियमित आपूर्ति के कारण घरों, किसानों और व्यापारियों को गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। बार-बार बिजली गुल होने से क्षेत्र में पेयजल संकट भी गहरा गया है, जिससे ग्रामीणों में रोष बढ़ता जा रहा है।
प्रदर्शन के दौरान ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि बिजली विभाग ने जल्द ही इस समस्या का समाधान नहीं किया तो वे एक बड़ा आंदोलन करेंगे। उन्होंने मांग की कि बिजली आपूर्ति को नियमित किया जाए और कटौती की समस्या का स्थायी समाधान निकाला जाए। इस विरोध प्रदर्शन में उरीका सरपंच बालवीर सिंह शेखावत, धनश्याम यादव, सुरेंद्र सिंह (पूर्व उप प्रधान), अनिल ठोलिया, कुलदीप ठोलिया, छाजूराम यादव और मुकेश सिंह सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2125091

