[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नेपाल अग्रवाल महासभा के अध्यक्ष कौशल किशोरकांत अग्रवाल चिड़ावा आए


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

नेपाल अग्रवाल महासभा के अध्यक्ष कौशल किशोरकांत अग्रवाल चिड़ावा आए

प्रवासी अग्रवालों को संगठित करने पर हुई सकारात्मक चर्चा

चिड़ावा : नेपाल और भारत के अग्रवाल समाज के बीच आपसी संबंधों को और मजबूत बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल झुंझुनूं जिले के चिड़ावा में देखने को मिली। नेपाल अग्रवाल महासभा एवं नेपाल हिंदू युवा वाहिनी के अध्यक्ष कौशल किशोरकांत अग्रवाल अपने शेखावाटी दौरे के दौरान चिड़ावा पहुंचे। जहां उनका स्वागत सामाजिक और धार्मिक माहौल में हुआ। इस दौरान उन्होंने पूर्वी राजस्थान अग्रवाल सम्मेलन के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष झंडीप्रसाद हिम्मतरामका से मुलाकात कर समाजहित के विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की। दोनों नेताओं ने नेपाल और भारत में बसे अग्रवाल समाज के बीच आपसी समन्वय, व्यापारिक सहयोग और सांस्कृतिक आदान-प्रदान को बढ़ावा देने पर जोर दिया।

कौशल किशोरकांत अग्रवाल ने हिम्मतरामका द्वारा संचालित गौशाला में पहुंचकर गौसेवा की और गौमाता के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि गाय केवल आस्था का विषय नहीं, बल्कि वैज्ञानिक दृष्टि से भी मानव जीवन के लिए अत्यंत उपयोगी है। उन्होंने गौपालन से जुड़े आर्थिक, सामाजिक और स्वास्थ्य लाभों का भी उल्लेख किया। इस मौके पर कौशल किशोरकांत अग्रवाल ने झंडीप्रसाद हिम्मतरामका का नेपाली शॉल और रुद्राक्ष भेंट कर सम्मान किया। वहीं हिम्मतरामका ने भी अतिथियों का दुपट्टा ओढ़ाकर एवं बावलिया बाबा की प्रतिमा भेंट कर अभिनंदन किया। बैठक के दौरान अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपालशरण गर्ग के नेतृत्व में देशभर में हो रहे सामाजिक कार्यों की सराहना की गई। साथ ही नेपाल में प्रवासी भारतीय अग्रवालों को संगठित करने और दोनों देशों के समाज को एक मंच पर लाने के प्रयासों पर भी चर्चा हुई। दौरे के दौरान कौशल किशोरकांत अग्रवाल ने अपनी पत्नी पदुमावती अग्रवाल के साथ शेखावाटी के लोकदेवता पं. गणेशनारायण बावलिया बाबा के समाधि स्थल पर पहुंचकर दर्शन किए और क्षेत्र की समृद्ध परंपराओं के प्रति आस्था व्यक्त की।

गौरतलब है कि कौशल किशोरकांत अग्रवाल नेपाल के प्रमुख उद्योगपतियों में शामिल हैं और सामाजिक संगठनों के माध्यम से नेपाल व भारत के अग्रवाल समाज को जोड़ने में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। उनका यह दौरा दोनों देशों के बीच सामाजिक, सांस्कृतिक और आर्थिक रिश्तों को और अधिक सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। कौशल किशोरकांत अग्रवाल, ना केवल नेपाल अग्रवाल महासभा तथा नेपाल हिंदू युवा वाहिनी के अध्यक्ष है। बल्कि लुंबिनी नेपाल के श्वेतांबर जैन समाज तथा महाराष्ट्र सरकार के अंतर्गत संचालित राष्ट्रीय उद्योग नेपाल भारत के नेपाल जोन के अध्यक्ष भी है। पूर्व में वे दिल्ली में अखिल भारतीय युवा वैश्य फैडरेशन के अध्यक्ष और गोरखपुर में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के सचिव भी रह चुके है।

Related Articles