[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

कांग्रेस ओबीसी विभाग में मुकेश सैनी प्रदेश सचिव नियुक्त


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
उदयपुरवाटीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

कांग्रेस ओबीसी विभाग में मुकेश सैनी प्रदेश सचिव नियुक्त

कांग्रेस ओबीसी विभाग में मुकेश सैनी प्रदेश सचिव नियुक्त

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : किशोरी लाल सैनी 

उदयपुरवाटी : राजस्थान प्रदेश कांग्रेस के अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) विभाग में संगठनात्मक विस्तार करते हुए मुकेश कुमार सैनी को प्रदेश सचिव नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति हरसहाय यादव (प्रदेश अध्यक्ष, ओबीसी विभाग) द्वारा अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के ओबीसी विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल जयहिंद के निर्देशानुसार की गई है।

मुकेश सैनी मूलतः उदयपुरवाटी तहसील के गांव गुड़ा ढहर के निवासी हैं। नियुक्ति पत्र में उम्मीद जताई गई है कि वे अपने दायित्व का निष्ठापूर्वक निर्वहन करते हुए संगठन को और अधिक मजबूत करेंगे तथा ओबीसी समाज के सामाजिक व राजनीतिक सशक्तिकरण के लिए सक्रिय भूमिका निभाएंगे।

Related Articles