सिंघाना में बागड़ी मोटर्स पर CSC मीट का आयोजन
सीएससी संचालकों को हर फाइनेंस पर मिलेगा 2 प्रतिशत कमीशन
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : अयूब खान
सिंघाना : कस्बे के बुहाना मोड़ स्थित बागड़ी मोटर्स परिसर में CSC (कॉमन सर्विस सेंटर) मीट का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि फाइनेंस मैनेजर धीरज आचार्य थे। अध्यक्षता पूर्व प्रधान सरला सैनी ने की। सीएससी जिला मैनेजर राजेंद्र पलसानिया, कानाराम यादव सीएसएम विशिष्ट अतिथि थे।

बागड़ी मोटर्स और बजाज ऑटो क्रेडिट लिमिटेड (BACL) के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में ई-मित्र संचालकों को विभिन्न डिजिटल सेवाओं और फाइनेंस योजनाओं की जानकारी दी गई। कार्यक्रम के दौरान सीएससी संचालकों के लिए बड़ी घोषणा करते हुए प्रत्येक फाइनेंस सेवा पर BACL की तरफ से एक प्रतिशत कमीशन तथा एक प्रतिशत कमीशन बागड़ी बजाज मोटर्स के मालिक अशोक बागड़ी की तरफ से देने की घोषणा की।
इससे ग्रामीण क्षेत्रों में डिजिटल सेवाओं को बढ़ावा मिलने के साथ-साथ संचालकों की आय में भी बढ़ोतरी होगी। वक्ताओं ने कहा कि ई-मित्र संचालक गांवों में डिजिटल सेवाओं की अहम कड़ी हैं और इस तरह के आयोजन उन्हें सशक्त बनाने का काम करते हैं। इससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी। कार्यक्रम के दौरान बागड़ी मोटर्स के मालिक अशोक बागड़ी ने ई-मित्र संचालकों का सम्मान किया और उन्हें बेहतर सेवाएं देने के लिए प्रेरित किया।

उन्होंने कहा कि इस पहल से ग्राहकों को आसान फाइनेंस सुविधा मिलेगी और व्यवसाय को भी मजबूती मिलेगी। इस अवसर पर जनक सिंह, अमित कुमार सहित बड़ी संख्या में ई-मित्र संचालक एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। यह आयोजन ई-मित्र संचालकों के लिए आय का नया अवसर लेकर आया है और ग्रामीण क्षेत्रों में डिजिटल सेवाओं के विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
इस अवसर पर राजेश चौधरी, विष्णु शर्मा, सुरेश बागड़ी, रामावतार जांगिड़, महेश बागड़ी, राकेश सैनी, उम्मेद, हेमराज, प्रियांशु बागड़ी, टिल्लू, अनिल, दीपक, गजानंद, दलबीर सिंह, शक्ति सिंह, अमित, जनक सिंह सहित अनेक लोग मौजूद थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2123697


