रोलासर में रात्रि चौपाल: जिला कलक्टर ने सुनीं जनसमस्याएं, मौके पर दिए समाधान के निर्देश
रोलासर में रात्रि चौपाल: जिला कलक्टर ने सुनीं जनसमस्याएं, मौके पर दिए समाधान के निर्देश
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : जिले के सरदारशहर उपखंड के रोलासर गांव में शुक्रवार को आयोजित रात्रि चौपाल में जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा ने आमजन से सीधा संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को मौके पर ही निस्तारण के निर्देश दिए।
चौपाल के दौरान ग्रामीणों ने पेयजल, विद्युत आपूर्ति, सड़क, खाद्य सुरक्षा योजनाओं, स्कूलों में स्टाफ की कमी तथा चिकित्सा सेवाओं से जुड़ी विभिन्न समस्याएं जिला कलक्टर के समक्ष रखीं। जिला कलक्टर ने सभी प्रकरणों को गंभीरता से लेते हुए अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि प्रत्येक शिकायत का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित किया जाए।
जिला कलक्टर ने कहा कि राज्य सरकार की प्राथमिकता है कि आमजन की समस्याओं का समाधान स्थानीय स्तर पर ही त्वरित रूप से हो। उन्होंने अधिकारियों को परिवादों का नियमित फॉलोअप करने और आमजन को राहत देने के निर्देश दिए। साथ ही क्षेत्र में पानी, बिजली, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर फीडबैक भी लिया।
इस दौरान एसडीएम रामकुमार वर्मा, भानीपुरा तहसीलदार मुरारीलाल पारीक, विकास अधिकारी महेन्द्र सोलंकी सहित अधिकारी, जनप्रतिनिधि व ग्रामीण मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2123673


