सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए बेटियों को सीएचसी में HPV टीकाकरण कर अभियान का किया आगाज
उदयपुरवाटी सीएचसी में HPV टीकाकरण कियि शुभारंभ, 14-15 वर्ष की बालिकाओं को लगा सुरक्षा का टीका
उदयपुरवाटी : कस्बे के जयपुर रोड़ स्थित राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में शुक्रवार को एचपीवी टीकाकरण अभियान का उत्साहपूर्वक शुभारंभ किया गया। चिकित्सा प्रभारी डॉ. मनोज सैनी के सानिध्य में आयोजित इस सत्र में 14 से 15 वर्ष की बालिकाओं को सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से सुरक्षित करने के लिए वैक्सीन की सिंगल डोज लगाई गई।
तीन बालिकाओं के टीकाकरण से हुई शुरुआत
अभियान के पहले दिन पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय की अध्यापिका अर्चना सैनी एवं अभिभावकों की मौजूदगी में तीन बालिकाओं का टीकाकरण किया गया। इनमें तनु सैनी पुत्री अशोक सैनी, दीक्षा कंवर पुत्री पिंटू सिंह, बिना सैनी पुत्री भजनलाल सैनी शामिल रहीं। अस्पताल प्रशासन के अनुसार उदयपुरवाटी सीएचसी में अब तक कुल तीन एचपीवी टीके लगाए जा चुके हैं। चिकित्सा प्रभारी डॉ. मनोज सैनी ने बताया कि यह वैक्सीन एचपीवी वायरस की प्रमुख प्रजातियों (06, 11, 16, 18) से सुरक्षा प्रदान करती है। समय पर यह टीका लगवाने से भविष्य में सर्वाइकल कैंसर होने का खतरा लगभग पूरी तरह समाप्त हो जाता है।
यह बेटियों के स्वस्थ और सुरक्षित भविष्य के लिए एक क्रांतिकारी कदम है। उन्होंने स्वास्थ्य केंद्र पर टीकाकरण के लिए आने वाली बालिकाओं और उनके परिजनों के लिए कुछ अनिवार्य दिशा-निर्देश जारी किए हैं जो टीकाकरण हेतु आयु प्रमाण पत्र के लिए आधार कार्ड, स्कूल आईडी या मार्कशीट साथ लाना अनिवार्य है। बालिकाओं को खाली पेट न आने और हल्का नाश्ता करके आने की सलाह दी गई है। किसी भी प्रकार की शंका होने पर अभिभावक सरकारी या निजी अस्पताल के स्त्री रोग या शिशु रोग विशेषज्ञ से संपर्क कर सकते हैं।
डॉक्टरों और स्टाफ ने की सक्रिय भागीदारी की अपील
डॉ. मनोज सैनी ने अस्पताल के समस्त डॉक्टर्स, एलएचवी, एएनएम और आशा सहयोगिनियों सहित क्षेत्र के समस्त अभिभावकों से इस अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि समय पर टीकाकरण सुनिश्चित करना हर अभिभावक की जिम्मेदारी है। इस अवसर पर सीएचसी का समस्त स्टाफ और बालिकाओं के परिजन उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2123664


