सुजला तिराहे पर युवक की चाकू मारकर हत्या, सनसनी फैली
प्रारम्भिक तौर पर माना जा रहा है रंजिश से किया गया कत्ल
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : मोहम्मद अली पठान
लाडनूं/ सुजानगढ़ : सुजानगढ़ के पास स्थित आरके गार्डन से आगे सुजला कॉलेज जाने वाले तिराहा पर लाडनूं की ओर मुड़ने वाले रास्ते पर गुरुवार को एक युवक की चाकू मारकर हत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। हत्या के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। घटनास्थल पर जसवंतगढ़ पुलिस पहुंच गई और मामले की जांच की जा रही है। इस वारदात के बाद लोगों की सहायता से शव को लाडनूं के राजकीय चिकित्सालय स्थित मोर्चरी में रखवाया गया। पुलिस ने मौके पर शव के पास से मिले वारदात में प्रयुक्त किए गए एक चाकू भी बरामद किया है। मृतक की पहचान सुजानगढ़ निवासी सरफराज (22 वर्ष) के रूप में की गई है। यह वारदात प्रथमदृष्टया आपसी रंजिश का मामला बताया जा रहा है। लेकिन घटनाक्रम और वारदात के वास्तविक कारणों का अभी पूरा खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस का अनुसंधान इस मामले में चल रहा है, जिससे पूरी जानकारी सामने आ पाएगी। इस संगीन हत्या की वारदात के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई है।
हत्या में शामिल अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर मृतक के परिजनों सहित क्षेत्र के गणमान्य नागरिक बैठे सरकारी अस्पताल की मोर्चरी के सामने धरने पर। मांग : अपराधियों की तुरंत गिरफ्तारी, परिवार के एक व्यक्ति को सरकारी नौकरी, मृतक के परिवार को सरकार की तरफ से करीब 50 लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि दिलाने की मांग कि जा रही है।
मृतक के परिवारजन अस्पताल की मोर्चरी के सामने बैठे धरने पर मुस्लिम समुदाय के अलावा अन्य जाति समुदाय के लोगों का मिल रहा है मृतक के परिवार को सहयोग। विधायक मुकेश भाकर ने दिया हर संभव मदद करने और कार्रवाई कराने और धरने में शामिल होने का आश्वासन। सामाजिक कार्यकर्ता मो० मुश्ताक खान कायमखानी भी पहुंचे धरना स्थल पर बैठे मृतक के परिवार के साथ धरने पर, सरकार और प्रशासन से कर रहे हैं मदद करने और दोषी लोगों को गिरफ्तार कराने की मांग कर रहे हैं।प्रारम्भिक तौर पर माना जा रहा है रंजिश से किया गया कत्ल सुजानगढ़ के पास स्थित आरके गार्डन से आगे सुजला कॉलेज जाने वाले तिराहा पर लाडनूं की ओर मुड़ने वाले रास्ते पर गुरुवार को रात्रि में करीब 10.15 बजे एक युवक की चाकू मारकर हत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है।
हत्या के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घटनास्थल का पूरा जायजा लिया तथा चाकू को बरामद किया। शव को लाडनूं स्थित मोर्चरी में भिजवाया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। सड़क पर खून से सने शव के पास पड़ा था चाकू गुरुवार रात को पुलिस को इस बारे में सूचना मिली थी कि सुजला कॉलेज तिराहे पर एक युवक मृत अवस्था मे पड़ा है। इस पर नजदीकी जसवंतगढ़ पुलिस मौके पर पहुंच गई तथा साथ ही लाडनूं पुलिस के थानाधिकारी शिम्भुदयाल मीणा भी मौके पर पहुंच गए। राहगीरों की सूचना पर मृतक के परिजन सहित सामाजिक संगठनों के गणमान्य नागरिक आदि भी घटनास्थल पर पहुंच गए। युवक का शव खून से लथपथ हालत में सड़क पर पड़ा था। शव के पास काफ़ी खून बिखरा पड़ा था तथा एक चाकू भी पड़ा था। युवक के शरीर पर पेट व छाती पर चाकू के वार से हुए घाव व निशान भी थे। जानकारी मिलने से मौक़े पर काफी भारी भीड़ भी जमा हो गयी। दोस्त ने बुलाया था दावत के लिए?
पुलिस ने मौक़े से हत्या मे प्रयुक्त चाकू को बरामद कर लिया है तथा घटना स्थल को सीज कर दिया। मौके पर पड़े युवक के खून सने शव को भी पुलिस ने अपने कब्जे में लिया और लोगों की मदद से लाडनूं के सरकारी अस्पताल की मोर्चरी मे रखवाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मृतक की पहचान सुजानगढ़ निवासी सरफराज (22 वर्ष) पुत्र उमरदीन तेली, निवासी चांद नगर सुजानगढ़ (लाडनू) के रूप मे की गई है। इस वारदात में बताया जा रहा है कि मृतक युवक को उसके ही किसी दोस्त ने उसे दावत के लिए बुलाया था। उसके बाद उसकी हत्या की गई। प्रथमदृष्टया यह हत्या किसी रंजिश के चलते की गई है। लेकिन, घटनाक्रम और वारदात के वास्तविक कारणों का अभी पूरा खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस का अनुसंधान इस मामले में चल रहा है, जिससे पूरी जानकारी सामने आ पाएगी। पुलिस इस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है। इसमें पता लगाया जाएगा कि हत्या के पीछे कौन से कारण रहे, हत्या किसके द्वारा की गई और इसमें कितने लोग शामिल थे। इसकी सूचना मिलने पर सुजानगढ़ से मृतक युवक के परिजन और काफ़ी संख्या मे लाडनूं से भी समाज के अन्य लोग भी लाडनूं अस्पताल पहुंच गए। इस संगीन हत्या की वारदात के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2123664


