[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बीदासर में जन-जन तक पहुंच रहा ‘जनमानस शेखावाटी’ न्यूज़ पेपर


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़बीदासरराजस्थानराज्य

बीदासर में जन-जन तक पहुंच रहा ‘जनमानस शेखावाटी’ न्यूज़ पेपर

बीदासर में जन-जन तक पहुंच रहा ‘जनमानस शेखावाटी’ न्यूज़ पेपर

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : गजराज शर्मा

बीदासर : चूरू जिले की सुजानगढ़ विधानसभा क्षेत्र की तहसील बीदासर में ‘जनमानस शेखावाटी न्यूज़ पेपर’ तेजी से अपनी पहचान बना रहा है। सुबह होते ही क्षेत्र के राजकीय एवं निजी संस्थानों में कार्यरत अधिकारी-कर्मचारियों के बीच इस समाचार पत्र का इंतजार देखा जा रहा है।

स्थानीय संवाददाता गजराज शर्मा लगातार क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए आमजन तथा विभिन्न सरकारी व निजी कार्यालयों में पहुंचकर ‘जनमानस शेखावाटी’ की विशेषताओं की जानकारी दे रहे हैं। वे समाचार पत्र को शेखावाटी क्षेत्र का विश्वसनीय, सटीक और निष्पक्ष माध्यम बताते हुए लोगों को इससे जोड़ने का कार्य कर रहे हैं।

समाचार पत्र से जुड़े प्रतिनिधियों का कहना है कि उनका मुख्य उद्देश्य निष्पक्ष पत्रकारिता के माध्यम से क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी खबर को आमजन तक पहुंचाना है। साथ ही स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाकर जनहित में कार्य करना उनकी प्राथमिकता है।

संवाददाता ने बताया कि उन्हें इस कार्य से जुड़े अभी एक माह ही हुआ है, लेकिन वे पूरी मेहनत और ईमानदारी के साथ विज्ञापन एवं प्रसार कार्य में लगे हुए हैं। उनका कहना है कि आने वाले समय में ‘जनमानस शेखावाटी’ को क्षेत्र का अग्रणी और भरोसेमंद समाचार पत्र बनाने का प्रयास जारी रहेगा।

Related Articles