बुहाना में एचपीवी टीकाकरण अभियान शुरू:पहले दिन 172 किशोरियों को लगी सर्वाइकल कैंसर वैक्सीन
बुहाना में एचपीवी टीकाकरण अभियान शुरू:पहले दिन 172 किशोरियों को लगी सर्वाइकल कैंसर वैक्सीन
बुहाना : सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम के लिए बुहाना खंड में शुक्रवार को एचपीवी (HPV) टीकाकरण अभियान शुरू किया गया। अभियान के पहले दिन 172 किशोरियों को वैक्सीन लगाई गई, जिसमें अभिभावकों और किशोरियों में उत्साह देखा गया। स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलाए गए जागरूकता प्रयासों का सकारात्मक असर दिखा। खंड के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) सहित कुल 9 स्थानों पर टीकाकरण सत्र आयोजित किए गए।
खंड मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. जयवीर सिंह भगासरा ने बताया कि यह अभियान 5 मई तक जारी रहेगा। इसका लक्ष्य खंड की सभी पात्र किशोरियों को टीकाकरण के दायरे में लाना है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे अपनी बेटियों को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर लाकर एचपीवी वैक्सीन अवश्य लगवाएं। इससे भविष्य में सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से बचाव सुनिश्चित किया जा सकेगा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2123525


