थोई में युवक की मौत पर सीएचसी पर धरना खत्म:18 घंटे बाद प्रशासन के आश्वासन पर माने ग्रामीण, मेडिकल बोर्ड से होगा पोस्टमार्टम
थोई में युवक की मौत पर सीएचसी पर धरना खत्म:18 घंटे बाद प्रशासन के आश्वासन पर माने ग्रामीण, मेडिकल बोर्ड से होगा पोस्टमार्टम
श्रीमाधोपुर : श्रीमाधोपुर के थोई क्षेत्र में एक निजी मेडिकल (क्लिनिक) में इलाज के बाद 18 वर्षीय युवक की संदिग्ध मौत के मामले में थोई सीएचसी के बाहर चल रहा धरना 18 घंटे बाद शुक्रवार दोपहर करीब 2 बजे समाप्त हो गया। परिजनों और ग्रामीणों ने ये धरना गुरुवार रात से शुरू किया था। प्रशासन द्वारा मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कराने के आश्वासन के बाद ग्रामीण शांत हुए।
गलत इंजेक्शन से मौत के आरोप
मृतक खागावाला नोहरा, तन दिवराला निवासी अजय सैनी (18) पुत्र रामनारायण सैनी है। परिजनों ने आरोप लगाया है कि निजी क्लिनिक पर एक तथाकथित डॉक्टर ने गलत इंजेक्शन लगाकर अजय की जान ले ली। परिजनों के अनुसार, अजय अपने पिता की मृत्यु के बाद परिवार का एकमात्र सहारा था और कैटरिंग व मजदूरी करके घर चला रहा था।

50 लाख मुआवजा और सरकारी नौकरी की मांग
परिजन और ग्रामीण 50 लाख रुपए मुआवजे, मृतक की मां को सरकारी नौकरी, आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने, पीएम आवास योजना के तहत पक्का मकान दिलाने और मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कराने की मांग कर रहे थे। मौके पर पहुंचे प्रशासनिक अधिकारियों ने ग्रामीणों से समझाइश की। तहसीलदार स्नेहलता राजोरिया ने नियमानुसार सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने और उनकी मांगों से संबंधित ज्ञापन राज्य सरकार तक पहुंचाने का आश्वासन दिया।

परिजनों के अनुसार, घटना उस समय हुई जब अजय कैटरिंग टीम के साथ होलियाकाबास जा रहा था। रास्ते में उसे चक्कर आने लगे। उसके साथी उसे एक निजी मेडिकल व रिसर्च सेंटर ले गए, जहां इंजेक्शन और ड्रिप लगाने के बाद उसकी हालत और बिगड़ गई। इसके बाद उसे श्रीमाधोपुर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद पुलिस ने शव को थोई सीएचसी मॉर्च्युरी में रखवाया।
इस धरने के दौरान थोई सीआई नेकीराम, गिरदावर जयप्रकाश मिठारवाल, पटवारी सुरेश सामोता, माकपा नेता ओमप्रकाश यादव, कैलाश सामोता, पूर्व पंचायत समिति सदस्य रमेश सैनी, फूलचंद सैनी, सैनी विकास समिति अध्यक्ष थोई डॉ. ग्यारसी लाल सैनी और भाजपा नेता श्याम चौधरी सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2123499

