बावड़ी में तेजाजी महाराज मंदिर निर्माण कार्य शुरू:विधिवत पूजा-अर्चना और हवन के बाद नींव रखी
बावड़ी में तेजाजी महाराज मंदिर निर्माण कार्य शुरू:विधिवत पूजा-अर्चना और हवन के बाद नींव रखी
खंडेला : ग्राम पंचायत बावड़ी में शुक्रवार को तेजाजी महाराज मंदिर निर्माण कार्य का विधिवत शुभारंभ किया गया। वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भूमि पूजन और हवन के बाद मंदिर की नींव रखी गई। पंडितों द्वारा शुभ मुहूर्त में विधि-विधान से पूजा-अर्चना और हवन संपन्न कराया गया। इस दौरान पूरे आयोजन स्थल पर भक्ति और श्रद्धा का वातावरण बना रहा।
कार्यक्रम में खंडेला विधायक सुभाष मील की पत्नी सुनीता देवी मील विशेष रूप से उपस्थित रहीं। उन्होंने पूजा-अर्चना में भाग लिया। क्षेत्र की खुशहाली और मंदिर निर्माण कार्य की सफलता की कामना की। मंदिर स्थल पर सुबह से ही ग्रामीणों की भीड़ उमड़ने लगी थी। स्थल को रंग-बिरंगी सजावट से सजाया गया था। महिलाओं ने मंगलगीत गाए और श्रद्धालुओं ने तेजाजी महाराज के जयकारों से माहौल को भक्तिमय बना दिया।
ग्रामीणों ने बताया कि लंबे समय से गांव में तेजाजी महाराज के मंदिर निर्माण की मांग की जा रही थी। अब ग्रामीणों के सहयोग से यह सपना साकार हो रहा है। इस मौके पर सभी उपस्थित लोगों ने मंदिर निर्माण में सहयोग देने का संकल्प लिया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2123499

