बबाई में विद्युत विभाग के निजीकरण का विरोध:कर्मचारियों ने सहायक अभियंता को सौंपा ज्ञापन, आदेशों पर पुनर्विचार करने का आग्रह किया
बबाई में विद्युत विभाग के निजीकरण का विरोध:कर्मचारियों ने सहायक अभियंता को सौंपा ज्ञापन, आदेशों पर पुनर्विचार करने का आग्रह किया
बबाई : बबाई में विद्युत विभाग के निजीकरण के विरोध में कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया। उन्होंने जीएसएस कार्यालय में कार्यकारी सहायक अभियंता दीपिका बरडोदिया को सरकार के नाम एक ज्ञापन सौंपा। यह प्रदर्शन जीएसएस कार्यालय बबाई में जिला उपाध्यक्ष अशोक सैनी की अध्यक्षता में आयोजित एक बैठक के बाद हुआ। बैठक में विद्युत कर्मचारियों ने सरकार की नीतियों के खिलाफ अपना रोष व्यक्त किया।
उपखंड अध्यक्ष कैलाश चंद गुर्जर, इकाई के कार्यकारी अध्यक्ष कमलेश मीणा और सचिव राजेश सैनी ने बताया कि वर्तमान सरकार की नीतियां विद्युत कर्मचारियों के हितों पर प्रतिकूल प्रभाव डाल रही हैं। उन्होंने सरकार से इन आदेशों पर पुनर्विचार करने का आग्रह किया।
ज्ञापन सौंपने वालों में जिला उपाध्यक्ष अशोक सैनी, कार्यकारी अध्यक्ष कमलेश मीणा, उपखंड अध्यक्ष कैलाश गुर्जर, सचिव राजेश सैनी, प्रमोद सैनी, सुशीला मीणा, मोनिका सिंह, परमेन्द्र यादव, रवि शर्मा, दिनेश सैनी, महेश कालावत, नरेंद्र जांगिड़ और विजयपाल गुर्जर सहित विद्युत विभाग के सभी कर्मचारी मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2122245

