[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

दिन में फेरों का आयोजन कर समाज को दिया सकारात्मक संदेश


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

दिन में फेरों का आयोजन कर समाज को दिया सकारात्मक संदेश

हिम्मतरामका परिवार ने एक आदर्श उदाहरण किया प्रस्तुत

चिड़ावा : जयपुर के भंवर सिंह पैलेस बगरू में आयोजित एक विवाह समारोह ने समाज को सकारात्मक दिशा देने का संदेश दिया। पूर्वी राजस्थान अग्रवाल सम्मेलन के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष झंडीप्रसाद हिम्मतरामका की सुपौत्री सौ. कां. प्राची हिम्मतरामका का विवाह नेछवा प्रवासी चैन्नई निवासी सीए राजाराम मोर के सुपुत्र चि. मनीष मोर के साथ विधि-विधान से संपन्न हुआ।

इस विवाह की सबसे खास बात यह रही कि फेरे दिन में कराए गए। जिससे समाज में एक सशक्त और प्रगतिशील संदेश गया। आमतौर पर जहां रात्रि विवाह की परंपरा प्रचलित है। वहीं इस आयोजन के माध्यम से यह दर्शाया गया कि शुभ मुहूर्त और सादगी को प्राथमिकता देते हुए दिन में भी विवाह पूर्णतः संभव और उचित है।

विवाह संस्कार के फेरे पं. मुकेश पुजारा ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ संपन्न कराए। इससे पहले चिड़ावा के बिंवाल भवन में श्याम पाठ का भव्य आयोजन हुआ। जिसमें श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। समारोह में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक एवं न्यायिक अधिकारी, विभिन्न संस्थाओं के पदाधिकारी और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

सभी ने नवदंपत्ति को आशीर्वाद देते हुए इस पहल की सराहना की। हिम्मतरामका परिवार की ओर से झंडीप्रसाद हिम्मतरामका, महेश हिम्मतरामका, प्रदीप एवं संदीप हिम्मतरामका सहित अन्य परिजनों ने अतिथियों का आत्मीय स्वागत किया। यह विवाह समारोह न केवल एक पारिवारिक उत्सव रहा। बल्कि समाज में सकारात्मक बदलाव और नई सोच को प्रोत्साहित करने वाला उदाहरण भी बना।

प्री वेडिंग शूट से भी किया किनारा
समाज में प्री वेडिंग शूट को बंद करने की कई बार चर्चा हो चुकी है। जिसका समर्थन करते हुए हिम्मतरामका परिवार ने प्री वेडिंग शूट से भी किनारा किया। चंद फोटोग्राफ्स के अलावा कोई वीडियोग्राफी या फिर बड़े स्तर पर प्री वेडिंग शूट भी नहीं किया गया। जिसे भी समाज के लिए एक सकारात्मक कदम बताया जा रहा है।

Related Articles