[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

एनएच-52 पर सड़क हादसे में युवक की मौत


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

एनएच-52 पर सड़क हादसे में युवक की मौत

भोपतपुरा कट के पास कार-बाइक की भिड़ंत

जाजोद : राष्ट्रीय राजमार्ग-52 पर बुधवार को एक सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा भोपतपुरा कट के पास हुआ, जब एक तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी। सहायक उप निरीक्षक सांवताराम गुर्जर ने बताया कि मृतक की पहचान लाखनी निवासी 43 वर्षीय रामनिवास पुत्र साधुराम जांगिड़ के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार सीकर से रींगस की ओर जा रही थी।

तेज गति के कारण चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका, जिससे यह दुर्घटना हुई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर उप जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। टक्कर मारने के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया, जिसकी पुलिस तलाश कर रही है। हादसे के कारण कुछ समय के लिए मार्ग पर यातायात प्रभावित रहा। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर यातायात को सुचारू करवाया।

Related Articles