शौर्य दिवस -संकल्प दिवस-पर भीषण गर्मी – तपती धूप में उमड़ा -जनसमूह दिखा अदृभुत उत्साह- अटूट हौसले।… देख ह्रदय सम्राट राजेंद्र सिंह राठौड़ हुए गदगद
शौर्य दिवस -संकल्प दिवस-पर भीषण गर्मी - तपती धूप में उमड़ा -जनसमूह दिखा अदृभुत उत्साह- अटूट हौसले।... देख ह्रदय सम्राट राजेंद्र सिंह राठौड़ हुए गदगद
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : जिला मुख्यालय पर आज वीरभूमि चूरू में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला , सिक्किम के राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर , मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा , केन्द्रीय कृषि राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी एवं राजस्थान सरकार में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री अविनाश गहलोत की गरिमामयी उपस्थिति में आयोजित लेफ्टिनेंट जनरल सगत सिंह की मूर्ति अनावरण कार्यक्रम ‘शौर्य दिवस’ एवं संकल्प दिवस कार्यक्रम में चूरू परिवार के अपार स्नेह और आशीर्वाद के बीच सहभागी बना। मैं बेहद सौभाग्यशाली हूं कि वीरता और शौर्य के प्रतीक सगत सिंह की प्रतिमा अनावरण जैसे ऐतिहासिक क्षण का साक्षी बना हूं।

भीषण गर्मी और तपती धूप के बावजूद उमड़े जनसमूह के अद्भुत उत्साह और अटूट हौसले ने आज के इस कार्यक्रम को ऐतिहासिक बना दिया है, इसके लिए आप सभी का हृदय से आभार। चूरू की पावन धरती से मेरा रिश्ता केवल राजनीति का नहीं बल्कि आत्मा का रिश्ता है। इसलिए मैं दिल से कहता हूँ – चूरू मेरा पहला प्यार है। चूरू परिवार का यह प्यार ही मेरी ताकत है, यही मेरी प्रेरणा है और यही मेरा संकल्प है कि मैं अंतिम सांस तक आपकी सेवा में समर्पित रहूंगा।
कार्यक्रम के अवसर पर चूरू विधायक हरलाल सारण , डीग-कुम्हेर विधायक डॉ. शैलेश सिंह , चूरू लोकसभा भाजपा प्रत्याशी देवेन्द्र झाझडिया जी, पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुभाष महरिया, राजस्थान सरकार में पूर्व मंत्री राजकुमार रिणवां, भाजपा जिलाध्यक्ष बसंत शर्मा, भाजपा के पूर्व प्रदेशमंत्री वासुदेव चावला, गौरीशंकर एंड निर्मला अग्रवाल फाउंडेशन के ट्रस्टी गौरीशंकर मंडावेवाला जी, सगत सिंह के पुत्र कर्नल रणविजय सहित चूरू जिले की विधानसभाओं के भाजपा प्रत्याशी, पूर्व विधायकगण एवं विभिन्न जनप्रतिनिधि सहित हजारों की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2120928


