[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पपुरना पंचायत में अवैध पट्टे जारी करने का आरोप:एसडीएम से मिलकर की निरस्त करने की मांग, जांच का आश्वासन मिला


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

पपुरना पंचायत में अवैध पट्टे जारी करने का आरोप:एसडीएम से मिलकर की निरस्त करने की मांग, जांच का आश्वासन मिला

पपुरना पंचायत में अवैध पट्टे जारी करने का आरोप:एसडीएम से मिलकर की निरस्त करने की मांग, जांच का आश्वासन मिला

खेतड़ी : खेतड़ी उपखंड की पपुरना पंचायत में अवैध पट्टे जारी करने का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने बुधवार को उपखंड अधिकारी (एसडीएम) से मुलाकात की। ग्रामीणों ने पंचायत द्वारा जारी किए गए इन पट्टों की जांच कर उन्हें निरस्त करने की मांग की।

मंदिर के पास पट्टे जारी करने का आरोप

ग्रामीणों ने एसडीएम को दिए ज्ञापन में बताया कि पपुरना ग्राम पंचायत में नृसिंह देव और शाकंभरी माता का मंदिर स्थित है। शाकंभरी माता निर्वाण राजपूतों की कुलदेवी हैं, और राजपूत सेवा समिति इन मंदिरों की देखरेख तथा पर्यटन स्थलों के संरक्षण का कार्य करती है।

ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम विकास अधिकारी जयकिशन मीणा, ई-मित्र संचालक शैलेंद्र कुमार, विवेक कुमार और पवन कुमार ने एक अवैध गिरोह बनाकर शाकंभरी माता मंदिर के पास की भूमि के कई फर्जी पट्टे जारी किए हैं। मंदिर से सटी भूमि पर ऐसे पट्टे जारी होने से शाकंभरी माता के भक्तों में गहरा आक्रोश है।

पट्टों को निरस्त करने की मांग की

ग्रामीणों ने एसडीएम से इन फर्जी पट्टों की गहन जांच करने और इसमें शामिल सभी व्यक्तियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। उन्होंने सभी फर्जी पट्टों को तत्काल निरस्त करने की भी गुहार लगाई। एसडीएम ने ग्रामीणों को मामले की जानकारी जुटाकर आवश्यक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।

ये रहे मौजूद

इस दौरान करणी सेना जिलाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह फौजी, कैप्टन शेर सिंह, सुमेर सिंह नाड, राजकुमार सिंह, रामसिंह, नरेश सिंह, हेम सिंह, राजपाल सिंह, अमरसिंह, मोहन सिंह, भूपेंद्र सोढ़ा, मदन सिंह, सोनू सिंह और बजरंग सिंह सहित कई ग्रामीण उपस्थित थे।

Related Articles