[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पचेरीकलां-सहड़ सड़क किनारे मिला युवक का शव:बीती शाम गुरुग्राम से गांव लौट रहा था, ग्रामीणों ने हत्या का आरोप लगाया


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़बुहानाराजस्थानराज्य

पचेरीकलां-सहड़ सड़क किनारे मिला युवक का शव:बीती शाम गुरुग्राम से गांव लौट रहा था, ग्रामीणों ने हत्या का आरोप लगाया

पचेरीकलां-सहड़ सड़क किनारे मिला युवक का शव:बीती शाम गुरुग्राम से गांव लौट रहा था, ग्रामीणों ने हत्या का आरोप लगाया

पचेरीकलां : पचेरीकलां थाना क्षेत्र के सहड़ गांव के पास सड़क किनारे एक युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने इसे हत्या का मामला बताते हुए शव को सड़क किनारे फेंकने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को बुहाना के राजकीय अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

स्थानीय लोगों ने बताया कि सहड़ निवासी विक्रम सिंह पुत्र रघुवीर यादव का शव बुधवार को पचेरी-सहड़ सड़क पर माजरी के पास संदिग्ध अवस्था में मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू की। पुलिस फिलहाल मामले को दुर्घटना और हत्या दोनों पहलुओं से जांच रही है।

बीती शाम गुरुग्राम से गांव लौट रहा था

मृतक के ताऊ के बेटे कृष्ण कुमार ने बताया कि विक्रम सिंह मंगलवार शाम को गुरुग्राम से अपने गांव सहड़ लौट रहा था। उसके पास से बस की टिकट भी मिली है, जिससे उसकी यात्रा की पुष्टि होती है। रात भर घर नहीं पहुंचने पर परिवार ने उसकी तलाश शुरू की। इसी दौरान पुलिस से सूचना मिली कि पचेरी-सहड़ रोड पर एक युवक का शव मिला है, जिसकी पहचान विक्रम सिंह के रूप में हुई।

परिजन बोले – मौत सामान्य नहीं, हत्या की गई

परिजनों ने मौके पर पहुंचकर शव की शिनाख्त की। उनका कहना है कि विक्रम की मौत सामान्य हादसा नहीं लगती, बल्कि किसी साजिश के तहत उसकी हत्या की गई है। परिवार ने थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाकर निष्पक्ष जांच की मांग की है।

घटना की खबर फैलते ही सहड़ गांव में शोक और आक्रोश का माहौल बन गया। बड़ी संख्या में ग्रामीण बुहाना मोर्चरी के बाहर एकत्रित हो गए। पुलिस ने परिजनों को शिकायत देने के लिए कहा है और पोस्टमार्टम करवाकर मौत के कारणों का खुलासा करने की बात कही है।

ग्रामीणों ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया है कि मामले को दुर्घटना बताकर परिजनों को गुमराह किया जा रहा है। उनका कहना है कि मृतक के शरीर पर चोट के निशान और खून के धब्बे भी मिले हैं।

ग्रामीणों के अनुसार मृतक के सिर पर किसी हथियारनुमा वस्तु से वार किए जाने के संकेत मिल रहे हैं। उन्होंने आशंका जताई है कि यह मामला साधारण सड़क हादसा नहीं बल्कि सुनियोजित हत्या है। मृतक विक्रम तीन भाई हैं एक भाई की पहले मौत हो चुकी है तथा एक भाई संजय सेना में है। मृतक के दो बच्चे आयुष 12 साल, आरव 9 साल है। वह गुरूग्राम में ड्राइवर की नौकरी करता था।

इस संबंध में थानाधिकारी बनवारीलाल यादव ने बताया कि मृतक के ताऊ के लड़के की ओर से दी गई रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मामले की गहन जांच जारी है।

Related Articles