[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बीदसर स्कूल में सरस्वती मंदिर का भूमि पूजन:भामाशाह के सहयोग से बनेगा, प्रधानाचार्य बोले-सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यलक्ष्मणगढ़सीकर

बीदसर स्कूल में सरस्वती मंदिर का भूमि पूजन:भामाशाह के सहयोग से बनेगा, प्रधानाचार्य बोले-सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा

बीदसर स्कूल में सरस्वती मंदिर का भूमि पूजन:भामाशाह के सहयोग से बनेगा, प्रधानाचार्य बोले-सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा

लक्ष्मणगढ़ : लक्ष्मणगढ़ उपखंड के बीदसर स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय परिसर में मंगलवार को मां सरस्वती के मंदिर के निर्माण के लिए भूमि पूजन एवं शिलान्यास समारोह आयोजित किया गया। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पंडितों द्वारा विधि-विधान से हवन कराया गया। इसके बाद मुख्य अतिथियों ने मंदिर की आधारशिला रखी।

यह मंदिर स्थानीय भामाशाह सतवीर गढ़वाल के सहयोग से बनाया जाएगा। विद्यालय परिवार और ग्रामीणों ने इस पहल पर प्रसन्नता व्यक्त की। विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. राजकुमार ने बताया कि परिसर में मंदिर बनने से विद्यार्थियों में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। इससे उन्हें आध्यात्मिक शांति मिलेगी और सांस्कृतिक मूल्यों से जुड़ने की प्रेरणा मिलेगी।

इस अवसर पर विद्यालय स्टाफ, एसडीएमसी सदस्य, ग्रामीण और बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में प्रसाद वितरण किया गया। सभी ने मंदिर निर्माण कार्य को शीघ्र और गुणवत्ता के साथ पूरा करने का संकल्प लिया।

Related Articles